रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धर्म पूछकर तोड़फोड़, 30–40 लोगों पर केस दर्ज

रायपुर (छ.ग.)

On

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान लाठी-डंडों के साथ घुसे बजरंग दल कार्यकर्ता, कर्मचारियों से ID देखकर जाति-धर्म पूछने का आरोप

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान राजधानी रायपुर के प्रमुख शॉपिंग सेंटर मैग्नेटो मॉल में बुधवार को जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की गई। मॉल प्रबंधन का आरोप है कि बजरंग दल से जुड़े 30 से 40 कार्यकर्ता लाठी-डंडे और हॉकी स्टिक लेकर जबरन मॉल के भीतर घुसे और वहां मौजूद कर्मचारियों व लोगों से उनका धर्म और जाति पूछते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस घटना से मॉल में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

यह घटना बुधवार को उस समय हुई, जब छत्तीसगढ़ बंद के चलते मैग्नेटो मॉल पूरी तरह बंद था। मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता के मुताबिक, मॉल प्रबंधन ने बंद का समर्थन किया था और सभी शटर बंद थे। इसके बावजूद 50 से 100 लोगों की भीड़ जबरन अंदर घुस आई। इनमें से 30-40 लोग सक्रिय रूप से तोड़फोड़ में शामिल थे।

वे कर्मचारियों और मौजूद लोगों से “आप हिंदू हो या क्रिश्चियन?” और “आपकी जाति क्या है?” जैसे सवाल पूछ रहे थे। आरोप है कि कई लोगों से ID कार्ड और बैज देखकर उनकी पहचान की गई। स्थिति इतनी भयावह थी कि कुछ कर्मचारी डर के मारे रोने लगे और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हुआ।

मॉल प्रबंधन के अनुसार, तोड़फोड़ से करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, प्रबंधन का कहना है कि आर्थिक नुकसान से ज्यादा गंभीर बात कर्मचारियों और ग्राहकों में पैदा हुआ डर है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कई दुकानों और सजावटी सामान को नुकसान पहुंचाया जा चुका था। मॉल में लगाए गए क्रिसमस ट्री और सजावट को भी तोड़ दिया गया।

पूरी घटना मॉल में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि डंडे लिए युवक समूह में मॉल के भीतर घुसते हैं और हंगामा करते हैं। पुलिस ने इस मामले में 30 से 40 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी बंद के दौरान रायपुर में ब्लिंकिट के कार्यालय में घुसकर एक कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई है, जो CCTV में कैद हुई। मैग्नेटो मॉल की घटना के बाद एहतियातन विधानसभा रोड स्थित अंबुजा मॉल को खाली करा लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को बाहर निकाला गया और शाम के समय आने वाले ग्राहकों को लौटा दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। यह घटना सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा और बंद के दौरान कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/case-registered-against-30-40-people-for-vandalism-by-asking-about/article-41005

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.