फंगस वाले OT में मोतियाबिंद का ऑपरेशन ! ..... 10 मरीजों की हालत बिगड़ी, जांच टीम खोलेगी राज

Dantewada, CG

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के जिलाअस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मरीजों के ऑपरेशन के पहले ऑपरेशन थियेटर को सैनेटाइज करने के लिए मेडिकल प्रोटोकॉल का ठीक से पालन नहीं किया गया. 10 मरीजों के आंखों के ऑपरेशन के बाद उन्हें राजधानी रेफर किया गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है ?

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही का नतीजा नेत्र रोगी वृद्धजनों को उठाना पड़ रहा है. हाल ही में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जहां प्रबंधन की लापरवाही के चलते दर्जन भर से ज्यादा लोगों को अपनी आंखें तक गंवानी पड़ सकती थी. गनीमत रही कि समय रहते मामले की जानकारी कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को मिली. जिसके बाद आनन-फानन में नेत्र रोगियों को राजधानी रायपुर और मेकाज पहुंचाया गया. फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. इस मामले का बाद दंतेवाड़ा से लेकर रायपुर तक हड़कंप मच गया है. 

ये है मामला 

दरअसल मंगलवार को जिला अस्पताल में 20 नेत्र रोगियों की सर्जरी की गई थी. इस सर्जरी के अगले दिन के बाद ही रोगियों को आंखों में काफी परेशानी होने लगी. रोगियों ने इस बात की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी. इधर अस्पताल प्रबंधन ने 10 रोगियों को हो रही परेशानी के बीच भी इस बात की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी और न ही उनके रोग दूर करने की दिशा में कोई प्रयास किया.

इस बीच सारे मामले की जानकारी किसी कर्मचारी ने सीएमएचओ डॉ.अजय रामटेके को दे दी. डॉ. रामटेके ने इसकी जानकारी तत्काल कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को दी और बिना देरी किए पीड़ित नेत्र रोगियों को राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में शिफ्ट कराया गया.

9 मरीजों का उपचार फिलहाज मेकाहारा में जारी है तो वहीं एक मरीज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है. प्रभावित होने वालों में पालनार से आयतु, मंगू, हड़मामुंडा से कुमा,उडेली से वेली सहित 10 रोगी शामिल हैं.

हेपा फिल्टर्स खराब, दीवार पर थी फंगस 

इधर कुछ महीनें पहले ही केंद्र से पहुंची दो सदस्यीय एक टीम ने ओटी का निरीक्षण किया था. जांच में उन्होंने पाया था कि ओटी में लगे हेपा फिल्टर्स खराब हो चुके हैं और इन्हें तुरंत बदला जाए. वहीं इस टीम ने यह भी पाया था कि ओटी की दीवारों पर जगह-जगह फंगस जमी हुई है. इसका भी ट्रीटमेंट कराया जाए. लेकिन तात्कालीन सीएस डॉ. कपिल कश्यप ने केंद्र की इस टीम के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया और आज स्थिति ये बन गई थी कि कुछ मरीजों के जीवन में अंधकार छा सकता था.

जिला अस्पताल में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद तत्काल ही राज्य से एक टीम पूरे मामले की जांच के लिए राजधानी से आ चुकी है. इसके साथ ही जिला स्तर पर भी एक जांच कमेटी का गठन किया गया है. माना जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही सीएस डॉ. गंगेश व सर्जन पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

CMHO की तत्परता से बची आंखें

अस्पताल प्रबंधन द्वारा मोतियाबिंद के आपरेशन के बाद जब मरीजों की आंखों में परेशानी होने लगी तो प्रबंधन इस मामले में पर्दा डालने की कोशिश करता रहा. लेकिन जैसे ही ये मामला सीएमएचओ डॉ. रामटेके के संज्ञान में आया. उन्होंने  बिना देरी किए जिले के उच्चाधिकारियों समेत प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी दी. डॉ. रामटेके ने उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश का पालन करते मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट कराया, जिसके चलते आज रोगियों की हालत में काफी सुधार देखा जा रहा है. मेकाहारा में मरीजों के साथ सर्जन डॉ गीता नेताम भी मौजूद हैं. 

इस मामले में दंतेवाड़ा के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि डॉक्टर्स ने मरीजों की सर्जरी की है, इसके लिए दिशानिर्देश के पालन में कहीं कोई त्रुटि हुई है, जिसके कारण मरीजों को इन्फेक्शन हुआ.

सभी का मेकाहारा में विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. 

जांच टीम पहुंची दंतेवाड़ा 

इस मामले की जांच के लिए राजधानी से 6 सदस्यीय टीम शनिवार की शाम दंतेवाड़ा पहुंची है. जांच टीम के सदस्यों ने रात में ही अस्पताल का निरीक्षण किया और इस लापरवाही के लिए सीएस डॉ गंगेश और सर्जन को जमकर फटकार भी लगाई है. रविवार को भी यह टीम मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट शासन को सौंपेगी. बताया जा रहा कि इस मामले में ओटी इंचार्ज और सर्जन पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cataract-operation-in-ot-with-fungus-condition-of-10-patients/article-2121

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.