CBSE 12वीं परिणाम: छत्तीसगढ़ के 82.17% विद्यार्थी सफल, रायपुर की पूर्वी ने हासिल किए 97.4% अंक

Raipur, CG

On

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रदेश का कुल पास प्रतिशत 82.17% रहा। खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए अधिक सफलता दर हासिल की है।

बेटियां रहीं आगे, लड़कियों का परिणाम 84.67%

परीक्षा में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों में से 13,344 लड़के और 12,713 लड़कियां पास हुईं। जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% और लड़कों का 79.92% रहा। इससे स्पष्ट है कि शैक्षणिक क्षेत्र में बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं।

टॉपर्स ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

इस वर्ष की परीक्षा में कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल ने 97.4% अंक हासिल किए। वहीं कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी को 92.89%, अश्वनी नगर के सिद्धार्थ शर्मा को 92.4%, और वेदिका गर्ग को 91.20% अंक प्राप्त हुए हैं।

भिलाई के अधिमय सोनी ने 91.8% अंक अर्जित किए, जबकि महासमुंद जिले के जुड़वां भाई चंद्रकांत और चंद्रहास साहू ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर एक साथ सफलता की मिसाल कायम की।

परीक्षा में कुल आँकड़े

  • पंजीकृत विद्यार्थी: 31,911

  • परीक्षा में सम्मिलित हुए: 31,711

  • उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी: 26,057

  • ओवरऑल पास प्रतिशत: 82.17%

CBSE के 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम से यह साफ है कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस वर्ष बेटियों की सफलता ने विशेष तौर पर यह दिखाया है कि शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक अंतर लगातार कम हो रहा है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

CBSE 12वीं परिणाम: छत्तीसगढ़ के 82.17% विद्यार्थी सफल, रायपुर की पूर्वी ने हासिल किए 97.4% अंक

Raipur, CG

बेटियां रहीं आगे, लड़कियों का परिणाम 84.67%

परीक्षा में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों में से 13,344 लड़के और 12,713 लड़कियां पास हुईं। जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% और लड़कों का 79.92% रहा। इससे स्पष्ट है कि शैक्षणिक क्षेत्र में बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं।

टॉपर्स ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

इस वर्ष की परीक्षा में कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल ने 97.4% अंक हासिल किए। वहीं कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी को 92.89%, अश्वनी नगर के सिद्धार्थ शर्मा को 92.4%, और वेदिका गर्ग को 91.20% अंक प्राप्त हुए हैं।

भिलाई के अधिमय सोनी ने 91.8% अंक अर्जित किए, जबकि महासमुंद जिले के जुड़वां भाई चंद्रकांत और चंद्रहास साहू ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर एक साथ सफलता की मिसाल कायम की।

परीक्षा में कुल आँकड़े

  • पंजीकृत विद्यार्थी: 31,911

  • परीक्षा में सम्मिलित हुए: 31,711

  • उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी: 26,057

  • ओवरऑल पास प्रतिशत: 82.17%

CBSE के 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम से यह साफ है कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस वर्ष बेटियों की सफलता ने विशेष तौर पर यह दिखाया है कि शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक अंतर लगातार कम हो रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cbse-12th-result-8217-students-of-chhattisgarh-successfully-scored-974/article-20730

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.