CG : फेकूबांध में युव‍क की लाश मिलते ही हड़कंप: शरीर पर बंधा था पत्थर, हत्या की आशंका से दहशत

BILASPUR, CG

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से रविवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। घोरामार के फेकूबांध में ग्रामीणों ने पानी की सतह पर एक युवक का संदिग्ध हालत में तैरता हुआ शव देखा। खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकाला। शव की स्थिति देखकर ग्रामीण और पुलिस दोनों दंग रह गए, क्योंकि युवक के शरीर पर भारी पत्थर बांधकर उसे पानी में डुबोया गया था। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि मामला साधारण नहीं बल्कि किसी संगठित वारदात का हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। युवक आसपास के किसी गांव का निवासी है या बाहर से लाकर वारदात को अंजाम दिया गया है, इस पर पुलिस जांच में जुटी है।

कोटा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस टीम ने फेकूबांध के आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी भी ली है। साथ ही पड़ोसी गांवों में लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक आशंका है कि युवक की हत्या कर उसके शरीर पर पत्थर बांधकर उसे बांध में फेंका गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।

घटना के बाद इलाक़े में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2025 By दैनिक जागरण

CG : फेकूबांध में युव‍क की लाश मिलते ही हड़कंप: शरीर पर बंधा था पत्थर, हत्या की आशंका से दहशत

BILASPUR, CG

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से रविवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। घोरामार के फेकूबांध में ग्रामीणों ने पानी की सतह पर एक युवक का संदिग्ध हालत में तैरता हुआ शव देखा। खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकाला। शव की स्थिति देखकर ग्रामीण और पुलिस दोनों दंग रह गए, क्योंकि युवक के शरीर पर भारी पत्थर बांधकर उसे पानी में डुबोया गया था। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि मामला साधारण नहीं बल्कि किसी संगठित वारदात का हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। युवक आसपास के किसी गांव का निवासी है या बाहर से लाकर वारदात को अंजाम दिया गया है, इस पर पुलिस जांच में जुटी है।

कोटा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस टीम ने फेकूबांध के आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी भी ली है। साथ ही पड़ोसी गांवों में लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक आशंका है कि युवक की हत्या कर उसके शरीर पर पत्थर बांधकर उसे बांध में फेंका गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।

घटना के बाद इलाक़े में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-as-soon-as-the-dead-body-of-a-young/article-39416

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.