- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- cg : मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक, कांग्रेस प्रदर्शन और AAP प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़...
cg : मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक, कांग्रेस प्रदर्शन और AAP प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ दौरे पर
Raipur, CG
मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की आज बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। प्राधिकरण में 51 सदस्य और 24 विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में 15 जिलों के जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान आदिवासी विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और क्षेत्रीय विकास की योजनाओं पर चर्चा होगी।
बिजली कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आज बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में “बिजली चोर – गद्दी छोड़” के नारे लगाए जाएंगे। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
AAP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक तथा सहप्रभारी मुकेश अहलावत 10 सितंबर से छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जोनवार संगठनात्मक बैठक लेंगे और चुनावी वादों की समीक्षा करेंगे। 10 सितंबर को रायपुर, 11 सितंबर को बिलासपुर व जांजगीर, 12 सितंबर को दुर्ग व राजनांदगांव और 13 सितंबर को रायपुर और महासमुंद में बैठकें होंगी।
लोक रंग पर्व 2025 का दूसरा दिन: रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में आयोजित लोक रंग पर्व 2025 के दूसरे दिन में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोककला की प्रस्तुतियां होंगी। इसमें देवार गीत, करमा नृत्य, पंडवानी, बांसगीत, सुआ नृत्य, भरथरी, ढोलामारू, राउत नाचा, पंथी नृत्य, लोरिक चंदा, जसगीत जैसी विधाएं शामिल हैं। प्रदेशभर के लोक कलाकार अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन करेंगे।
जॉब फेयर धमतरी में: धमतरी में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र और बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसमें रायपुर की कंपनियों के माध्यम से 677 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 35,000 रुपए तक वेतन मिलेगा।
बस्तर में निवेश को बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण को भी प्रोत्साहित करेगा।
रायपुर में हैकथन नवोन्मेष 2025: इंस्टीट्यूट रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के हैकथन “नवोन्मेष 2025” का आयोजन होगा। इसमें देशभर के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स वॉटर मैनेजमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रैफिक, रिवर कंजर्वेशन और ओपन कैटेगरी पर अपने समाधान पेश करेंगे। विजेताओं को 1 लाख से लेकर 50 हजार रुपए तक पुरस्कार दिए जाएंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए