CG : मुख्यमंत्री साय का बिलासपुर दौरा: आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत, स्वच्छता संगम और रैली की तैयारियां

RAIPUR, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह लगभग 11:20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम करीब 4 बजे वे रायपुर लौटेंगे।

आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ

मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित होगा। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। अभियान के तहत जिला मास्टर ट्रेनर्स को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा — पहला चरण 11 से 14 अगस्त और दूसरा चरण 18 से 21 अगस्त तक। यह प्रशिक्षण रायपुर के एक निजी होटल में होगा।

ईपीएफओ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) आज शाम 5 बजे सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में केंद्र सरकार की रोजगार योजनाओं के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस कार्यक्रम में रोजगार योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी।

स्वच्छता संगम कार्यक्रम

बिलासपुर में आज नगरीय प्रशासन विभाग का स्वच्छता संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर 260 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा, जिसका लक्ष्य स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना है। 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर भुगतान के पोर्टल का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में विधायक, सांसद और मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे।

सर्व समाज मंच की रैली

सरस्वती नगर थाने के पास कुकुरबेड़ा बस्ती में हाल ही में हुए विवाद और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सर्व समाज मंच ने आज सुबह 11 बजे मरीन ड्राइव से रैली निकालने और राजभवन मार्च कर सभा करने का ऐलान किया है। हालांकि पुलिस ने रैली को राजभवन तक जाने की अनुमति नहीं दी है और मंच को गांधी चौक में सभा करने और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की सलाह दी है।

बिलासपुर में आज के अन्य कार्यक्रम

  • सहकार भारती की सभा: स्वयंसेवी संगठन सहकार भारती द्वारा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी के लिए वृंदावन हॉल सिविल लाइंस में अपराह्न 3 बजे सभा।

  • संकष्ट चतुर्थी व्रत उद्यापन: महाराष्ट्र संस्कार केंद्र एवं महाराष्ट्र मंडल के संयुक्त आयोजन में संत ज्ञानेश्वर सभागृह में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सामूहिक व्रत उद्यापन।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Aug 2025 By दैनिक जागरण

CG : मुख्यमंत्री साय का बिलासपुर दौरा: आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत, स्वच्छता संगम और रैली की तैयारियां

RAIPUR, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह लगभग 11:20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम करीब 4 बजे वे रायपुर लौटेंगे।

आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ

मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित होगा। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। अभियान के तहत जिला मास्टर ट्रेनर्स को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा — पहला चरण 11 से 14 अगस्त और दूसरा चरण 18 से 21 अगस्त तक। यह प्रशिक्षण रायपुर के एक निजी होटल में होगा।

ईपीएफओ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) आज शाम 5 बजे सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में केंद्र सरकार की रोजगार योजनाओं के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस कार्यक्रम में रोजगार योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी।

स्वच्छता संगम कार्यक्रम

बिलासपुर में आज नगरीय प्रशासन विभाग का स्वच्छता संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर 260 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा, जिसका लक्ष्य स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना है। 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर भुगतान के पोर्टल का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में विधायक, सांसद और मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे।

सर्व समाज मंच की रैली

सरस्वती नगर थाने के पास कुकुरबेड़ा बस्ती में हाल ही में हुए विवाद और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सर्व समाज मंच ने आज सुबह 11 बजे मरीन ड्राइव से रैली निकालने और राजभवन मार्च कर सभा करने का ऐलान किया है। हालांकि पुलिस ने रैली को राजभवन तक जाने की अनुमति नहीं दी है और मंच को गांधी चौक में सभा करने और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की सलाह दी है।

बिलासपुर में आज के अन्य कार्यक्रम

  • सहकार भारती की सभा: स्वयंसेवी संगठन सहकार भारती द्वारा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी के लिए वृंदावन हॉल सिविल लाइंस में अपराह्न 3 बजे सभा।

  • संकष्ट चतुर्थी व्रत उद्यापन: महाराष्ट्र संस्कार केंद्र एवं महाराष्ट्र मंडल के संयुक्त आयोजन में संत ज्ञानेश्वर सभागृह में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सामूहिक व्रत उद्यापन।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-chief-minister-sais-visit-to-bilaspur-etc/article-30402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.