- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, बिगड़ेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, बिगड़ेगा मौसम
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अवदाब के चक्रवाती तूफान में बदलने से राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिन तक तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
दो दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 48 घंटे में राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। इन जिलों में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं।
प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में भी बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
कैसे बना चक्रवाती सिस्टम
मौसम विभाग के वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, एक अवदाब दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पहले गहरे अवदाब और फिर 28 अक्टूबर तक प्रबल चक्रवात में बदलने की संभावना है।
इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में लगातार नमी बनी रहेगी और 31 अक्टूबर तक रुक-रुककर वर्षा का दौर जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।
-
खड़गांव में सबसे अधिक 8 सेमी वर्षा हुई।
-
औंधी और मानपुर में 7–7 सेमी,
-
नारायणपुर और गीदम में 6–6 सेमी,
-
दुर्गकोंदल, छोटेडोंगर और भैरमगढ़ में 5 सेमी,
-
मोहला, दंतेवाड़ा, कुमारदा और भानुप्रतापपुर में 4 सेमी,
जबकि कई अन्य स्थानों — ओरछा, बारसूर, अंबागढ़ चौकी, मर्दापाल, छुरिया आदि — में 2–3 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
रायपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हल्की वर्षा और तेज हवाओं के साथ शाम तक मौसम ठंडा महसूस हो सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए