CG : CM साय दौरे पर, गाइडलाइन दरों को लेकर सियासी टकराव, आज से रेल ड्राइवरों की भूख हड़ताल, बेंगलुरु के लिए विशेष ट्रेन

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में आज कई अहम गतिविधियों के साथ राजनीतिक हलचल भी तेज रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जबकि जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का विरोध और तेज हो गया है। उधर, रेल लोको पायलट आज से 48 घंटे की भूख हड़ताल पर जाएंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर–येलहंका के बीच स्पेशल ट्रेन संचालन की भी घोषणा की है।

CM साय का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 12:10 बजे रायगढ़ के लिए रवाना होंगे और 1:05 बजे कंवर समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 6 बजे रायपुर में आयोजित दंतेश्वरी डायलॉग 2025 – पाञ्चजन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और फिर 7:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

गाइडलाइन दरों पर सरकार-कांग्रेस आमने-सामने

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बढ़ी हुई जमीन गाइडलाइन दरों का विरोध करने पर प्रदेश में सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।
संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा—
“दुर्ग में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों और आम नागरिकों पर लाठीचार्ज किया गया। महिलाओं तक को पीटा गया। सरकार जनता पर फैसला थोप रही है।”

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस फैसले और घटनाओं पर जवाब देने की मांग की है।

AAP आज करेगी पुतला दहन

आम आदमी पार्टी आज दोपहर 2 बजे, आंबेडकर चौक, रायपुर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन करेगी।
पार्टी का कहना है कि गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी से जनता परेशान है और इसे तत्काल वापस लिया जाए।

रेल ड्राइवरों की 48 घंटे की भूख हड़ताल

अखिल भारतीय रेल रनिंग लोको स्टाफ एसोसिएशन (अलरसा) ने घोषणा की है कि
2 दिसंबर सुबह 10 बजे से इंजन ड्राइवर और सह-ड्राइवर 48 घंटे के उपवास पर रहेंगे।
संगठन ने चेतावनी दी—
“अगर अभी आवाज नहीं उठाई गई, तो भविष्य में मजदूरों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं बचेगा।”

बिलासपुर–येलहंका के बीच आज से विशेष ट्रेन

शीतकालीन भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 5–5 फेरों की शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

मुख्य विवरण

  • गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर–येलहंका: हर मंगलवार (2–30 दिसंबर 2025)

  • गाड़ी संख्या 08262 येलहंका–बिलासपुर: हर बुधवार (3–31 दिसंबर 2025)

  • ठहराव: बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया

  • कुल 20 कोच: AC-II, AC-III, ECONOMY, स्लीपर, जनरल, SLRD, जनरेटर कार

आईएमडी लालपुर में विज्ञान प्रदर्शनी आज

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम के तहत आज लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित होगी।
छात्रों को मौसम उपकरणों, विज्ञान-तकनीक की प्रगति और मौसम विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।

राजधानी रायपुर में आज के धार्मिक कार्यक्रम

दत्तात्रेय जयंती महोत्सव – प्राचीन दत्तात्रेय मंदिर, ब्रह्मपुरी

  • सुबह 8 बजे : गुरु चरित्र पारायण

  • शाम 4 बजे : भजन

ऋग्वेद परायण महायज्ञ – श्री हाटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर

  • यज्ञ: सुबह 8 से दोपहर 12:30, दोपहर 3 से शाम 6

  • ऋषि भोज: दोपहर 1 बजे

  • प्रवचन व भजन: शाम 6–7

  • ऋषि प्रसाद: शाम 7–9

योग क्लास – सत्यदर्शन योगाश्रम, सिविल लाइन

  • समय: शाम 5–6 बजे

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2025 By दैनिक जागरण

CG : CM साय दौरे पर, गाइडलाइन दरों को लेकर सियासी टकराव, आज से रेल ड्राइवरों की भूख हड़ताल, बेंगलुरु के लिए विशेष ट्रेन

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में आज कई अहम गतिविधियों के साथ राजनीतिक हलचल भी तेज रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जबकि जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का विरोध और तेज हो गया है। उधर, रेल लोको पायलट आज से 48 घंटे की भूख हड़ताल पर जाएंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर–येलहंका के बीच स्पेशल ट्रेन संचालन की भी घोषणा की है।

CM साय का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 12:10 बजे रायगढ़ के लिए रवाना होंगे और 1:05 बजे कंवर समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 6 बजे रायपुर में आयोजित दंतेश्वरी डायलॉग 2025 – पाञ्चजन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और फिर 7:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

गाइडलाइन दरों पर सरकार-कांग्रेस आमने-सामने

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बढ़ी हुई जमीन गाइडलाइन दरों का विरोध करने पर प्रदेश में सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।
संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा—
“दुर्ग में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों और आम नागरिकों पर लाठीचार्ज किया गया। महिलाओं तक को पीटा गया। सरकार जनता पर फैसला थोप रही है।”

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस फैसले और घटनाओं पर जवाब देने की मांग की है।

AAP आज करेगी पुतला दहन

आम आदमी पार्टी आज दोपहर 2 बजे, आंबेडकर चौक, रायपुर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन करेगी।
पार्टी का कहना है कि गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी से जनता परेशान है और इसे तत्काल वापस लिया जाए।

रेल ड्राइवरों की 48 घंटे की भूख हड़ताल

अखिल भारतीय रेल रनिंग लोको स्टाफ एसोसिएशन (अलरसा) ने घोषणा की है कि
2 दिसंबर सुबह 10 बजे से इंजन ड्राइवर और सह-ड्राइवर 48 घंटे के उपवास पर रहेंगे।
संगठन ने चेतावनी दी—
“अगर अभी आवाज नहीं उठाई गई, तो भविष्य में मजदूरों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं बचेगा।”

बिलासपुर–येलहंका के बीच आज से विशेष ट्रेन

शीतकालीन भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 5–5 फेरों की शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

मुख्य विवरण

  • गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर–येलहंका: हर मंगलवार (2–30 दिसंबर 2025)

  • गाड़ी संख्या 08262 येलहंका–बिलासपुर: हर बुधवार (3–31 दिसंबर 2025)

  • ठहराव: बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया

  • कुल 20 कोच: AC-II, AC-III, ECONOMY, स्लीपर, जनरल, SLRD, जनरेटर कार

आईएमडी लालपुर में विज्ञान प्रदर्शनी आज

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम के तहत आज लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित होगी।
छात्रों को मौसम उपकरणों, विज्ञान-तकनीक की प्रगति और मौसम विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।

राजधानी रायपुर में आज के धार्मिक कार्यक्रम

दत्तात्रेय जयंती महोत्सव – प्राचीन दत्तात्रेय मंदिर, ब्रह्मपुरी

  • सुबह 8 बजे : गुरु चरित्र पारायण

  • शाम 4 बजे : भजन

ऋग्वेद परायण महायज्ञ – श्री हाटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर

  • यज्ञ: सुबह 8 से दोपहर 12:30, दोपहर 3 से शाम 6

  • ऋषि भोज: दोपहर 1 बजे

  • प्रवचन व भजन: शाम 6–7

  • ऋषि प्रसाद: शाम 7–9

योग क्लास – सत्यदर्शन योगाश्रम, सिविल लाइन

  • समय: शाम 5–6 बजे

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-cm-political-conflict-over-guideline-rates-on-sai-tour/article-38999

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.