CG : CM साय सोहरई करमा महोत्सव में, केमिस्ट भर्ती आवेदन 22 अक्टूबर तक, रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ पराजित, नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश आज से शुरू

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सोहरई करमा महोत्सव 2025 में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:10 बजे ग्राम कन्डोरा (गोकुला आमा बगीचा) पहुंचेंगे। वहां अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
साय दोपहर 2:50 बजे कन्डोरा से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया (कांसाबेल) के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 20 अक्टूबर का पूरा दिन उनका निज निवास बगिया में आरक्षित रहेगा।

 केमिस्ट पदों पर भर्ती: आवेदन 22 अक्टूबर तक

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। व्यापमं द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर शाम 5 बजे है।
आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर 23 से 25 अक्टूबर तक मिलेगा। परीक्षा 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र 15 दिसंबर को व्यापमं की वेबसाइट पर जारी होंगे।

 महावीर निर्वाण दिवस पर 21 अक्टूबर को नहीं बिकेगा मांस-मटन

रायपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, सभी मांस-मटन विक्रय दुकानें और पशुवध गृह बंद रहेंगे। स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि जोन स्वच्छता निरीक्षक दुकानों की निगरानी करेंगे।

 रणजी ट्रॉफी: पहले मैच में छत्तीसगढ़ 9 विकेट से पराजित

राजस्थान के राजसमंद स्थित मीराज स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए पहले रणजी मैच में छत्तीसगढ़ टीम को राजस्थान ने 9 विकेट से हराया
राजस्थान के मानव सुधार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 विकेट झटके।
छत्तीसगढ़ की दूसरी पारी 49.3 ओवरों में मात्र 109 रनों पर सिमटी। आयुष पांडे (27 रन) और संजीत देसाई (24 रन) शीर्ष स्कोरर रहे।

 नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश स्क्रूटनी आज से

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया दीपावली अवकाश के दौरान पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
19 अक्टूबर से स्क्रूटनी शुरू होकर 22 अक्टूबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
अभ्यर्थियों और कॉलेज संचालकों ने छुट्टियों के बीच प्रक्रिया तय करने पर असंतोष जताया है।

 रायपुर और आसपास के आज के प्रमुख आयोजन

1. पॅहट वाॅट मिलन समारोह
स्थान: महाराष्ट्र मंडल भवन, चौबे कॉलोनी
🕕 समय: सुबह 6 बजे से

2. उर्स पाक – सूफियाना महफिल
स्थान: हजरत सैयद बंदे अली शाह रहमतुल्लाह अलैह दरगाह, डी.के. अस्पताल परिसर
🕘 फातिहा: सुबह 9 बजे, महफिल: रात 9 बजे

3. राष्ट्रीय शिल्प सरोवर मेला
स्थान: बीटीआई ग्राउंड, शंकरनगर
🕑 समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे

4. विराट कवि सम्मेलन – ग्राम नारा (आरंग)
नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में
मीर अली मीर, कृष्णा भारती, ऋषि वर्मा, संजय शर्मा और गोपाल वर्मा अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

5. लक्ष्मी प्रतिमा स्थापना – आजाद चौक, आरंग
मां दंतेश्वरी महालक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा पहली बार लक्ष्मी प्रतिमा की स्थापना की गई है।
20 अक्टूबर को छप्पन भोग व महाआरती और 23 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Oct 2025 By दैनिक जागरण

CG : CM साय सोहरई करमा महोत्सव में, केमिस्ट भर्ती आवेदन 22 अक्टूबर तक, रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ पराजित, नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश आज से शुरू

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सोहरई करमा महोत्सव 2025 में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:10 बजे ग्राम कन्डोरा (गोकुला आमा बगीचा) पहुंचेंगे। वहां अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
साय दोपहर 2:50 बजे कन्डोरा से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया (कांसाबेल) के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 20 अक्टूबर का पूरा दिन उनका निज निवास बगिया में आरक्षित रहेगा।

 केमिस्ट पदों पर भर्ती: आवेदन 22 अक्टूबर तक

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। व्यापमं द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर शाम 5 बजे है।
आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर 23 से 25 अक्टूबर तक मिलेगा। परीक्षा 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र 15 दिसंबर को व्यापमं की वेबसाइट पर जारी होंगे।

 महावीर निर्वाण दिवस पर 21 अक्टूबर को नहीं बिकेगा मांस-मटन

रायपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, सभी मांस-मटन विक्रय दुकानें और पशुवध गृह बंद रहेंगे। स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि जोन स्वच्छता निरीक्षक दुकानों की निगरानी करेंगे।

 रणजी ट्रॉफी: पहले मैच में छत्तीसगढ़ 9 विकेट से पराजित

राजस्थान के राजसमंद स्थित मीराज स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए पहले रणजी मैच में छत्तीसगढ़ टीम को राजस्थान ने 9 विकेट से हराया
राजस्थान के मानव सुधार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 विकेट झटके।
छत्तीसगढ़ की दूसरी पारी 49.3 ओवरों में मात्र 109 रनों पर सिमटी। आयुष पांडे (27 रन) और संजीत देसाई (24 रन) शीर्ष स्कोरर रहे।

 नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश स्क्रूटनी आज से

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया दीपावली अवकाश के दौरान पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
19 अक्टूबर से स्क्रूटनी शुरू होकर 22 अक्टूबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
अभ्यर्थियों और कॉलेज संचालकों ने छुट्टियों के बीच प्रक्रिया तय करने पर असंतोष जताया है।

 रायपुर और आसपास के आज के प्रमुख आयोजन

1. पॅहट वाॅट मिलन समारोह
स्थान: महाराष्ट्र मंडल भवन, चौबे कॉलोनी
🕕 समय: सुबह 6 बजे से

2. उर्स पाक – सूफियाना महफिल
स्थान: हजरत सैयद बंदे अली शाह रहमतुल्लाह अलैह दरगाह, डी.के. अस्पताल परिसर
🕘 फातिहा: सुबह 9 बजे, महफिल: रात 9 बजे

3. राष्ट्रीय शिल्प सरोवर मेला
स्थान: बीटीआई ग्राउंड, शंकरनगर
🕑 समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे

4. विराट कवि सम्मेलन – ग्राम नारा (आरंग)
नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में
मीर अली मीर, कृष्णा भारती, ऋषि वर्मा, संजय शर्मा और गोपाल वर्मा अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

5. लक्ष्मी प्रतिमा स्थापना – आजाद चौक, आरंग
मां दंतेश्वरी महालक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा पहली बार लक्ष्मी प्रतिमा की स्थापना की गई है।
20 अक्टूबर को छप्पन भोग व महाआरती और 23 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-cm-sai-chemist-recruitment-application-in-sohrai-karma-mahotsav/article-35956

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.