CG : सीएम साय काशी में करेंगे पूजा-अर्चना, पायलट लौटेंगे दिल्ली, कॉलेज एडमिशन की हलचल तेज

Raipur, CG

सीएम साय वाराणसी दौरे पर, दिल्ली लौटेंगे शाम को

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वाराणसी में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे होगी और इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
बैठक से पहले सीएम साय काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-दर्शन करेंगे। शाम को वे दिल्ली रवाना होंगे और रात्रि विश्राम राजधानी में करेंगे।

 दिल्ली लौटेंगे सचिन पायलट

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन सोमवार को कई बैठकों में शामिल हुए। आज सुबह 11:30 बजे वे मीडिया से रूबरू होंगे और पांच अहम बैठकों में लिए निर्णय साझा करेंगे।

 साइंस कॉलेज में BSC-BCA में प्रवेश के लिए पहली लिस्ट आज

शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) में BSc और BCA प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज यानी 24 जून को जारी होगी।

  • 🧪 BSc (बायो): 464 सीटें

  • 🔢 BSc (मैथ्स): 420 सीटें

  • 💻 BCA: 50 सीटें

कुल मिलाकर 6,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रवेश 28 जून तक चलेंगे। अगर सीटें खाली रहीं तो दूसरा राउंड 11 जुलाई से शुरू होगा।
डिग्री गर्ल्स कॉलेज कालीबाड़ी और छत्तीसगढ़ कॉलेज की पहली लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है, जबकि रविवि से जुड़े अन्य कॉलेजों की लिस्ट 25 जून को आएगी और प्रवेश 8 जुलाई तक होंगे।

 7 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे

कांग्रेस 7 जुलाई को रायपुर में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव वेणु गोपाल राव भी हिस्सा लेंगे।
सचिन पायलट ने बताया कि इस दौरे में खाद-बीज की किल्लत, अवैध शराब बिक्री, स्कूलों में युक्तियुक्तकरण और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ एक प्रभावी आंदोलन की योजना बनाई जाएगी।

 छत्तीसगढ़ का मौसम

प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून से व्यापक बारिश होने का अनुमान है। आज कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 1-2 स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।

रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

  • दुर्गा सप्तशती पाठ: मां कामाख्या सेवा समिति द्वारा फोकटपारा फाफाडीह में सुबह 6 बजे से।

  • अघोर महोत्सव: सिमरान समाज अधोरपीठ श्रीधाम सुमेरू मठ में सुबह 4 बजे से, जिसमें श्री साधना यज्ञ, शक्ति योग ध्यान, योनि कुंड हवन और रसेश्वर शिवलिंग का अघोराभिषेक होगा।

  • नि:शुल्क योग प्रशिक्षण: गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा समता कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ में सुबह 7 से 8 बजे तक।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

CG : सीएम साय काशी में करेंगे पूजा-अर्चना, पायलट लौटेंगे दिल्ली, कॉलेज एडमिशन की हलचल तेज

Raipur, CG

सीएम साय वाराणसी दौरे पर, दिल्ली लौटेंगे शाम को

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वाराणसी में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे होगी और इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
बैठक से पहले सीएम साय काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-दर्शन करेंगे। शाम को वे दिल्ली रवाना होंगे और रात्रि विश्राम राजधानी में करेंगे।

 दिल्ली लौटेंगे सचिन पायलट

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन सोमवार को कई बैठकों में शामिल हुए। आज सुबह 11:30 बजे वे मीडिया से रूबरू होंगे और पांच अहम बैठकों में लिए निर्णय साझा करेंगे।

 साइंस कॉलेज में BSC-BCA में प्रवेश के लिए पहली लिस्ट आज

शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) में BSc और BCA प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज यानी 24 जून को जारी होगी।

  • 🧪 BSc (बायो): 464 सीटें

  • 🔢 BSc (मैथ्स): 420 सीटें

  • 💻 BCA: 50 सीटें

कुल मिलाकर 6,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रवेश 28 जून तक चलेंगे। अगर सीटें खाली रहीं तो दूसरा राउंड 11 जुलाई से शुरू होगा।
डिग्री गर्ल्स कॉलेज कालीबाड़ी और छत्तीसगढ़ कॉलेज की पहली लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है, जबकि रविवि से जुड़े अन्य कॉलेजों की लिस्ट 25 जून को आएगी और प्रवेश 8 जुलाई तक होंगे।

 7 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे

कांग्रेस 7 जुलाई को रायपुर में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव वेणु गोपाल राव भी हिस्सा लेंगे।
सचिन पायलट ने बताया कि इस दौरे में खाद-बीज की किल्लत, अवैध शराब बिक्री, स्कूलों में युक्तियुक्तकरण और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ एक प्रभावी आंदोलन की योजना बनाई जाएगी।

 छत्तीसगढ़ का मौसम

प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून से व्यापक बारिश होने का अनुमान है। आज कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 1-2 स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।

रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

  • दुर्गा सप्तशती पाठ: मां कामाख्या सेवा समिति द्वारा फोकटपारा फाफाडीह में सुबह 6 बजे से।

  • अघोर महोत्सव: सिमरान समाज अधोरपीठ श्रीधाम सुमेरू मठ में सुबह 4 बजे से, जिसमें श्री साधना यज्ञ, शक्ति योग ध्यान, योनि कुंड हवन और रसेश्वर शिवलिंग का अघोराभिषेक होगा।

  • नि:शुल्क योग प्रशिक्षण: गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा समता कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ में सुबह 7 से 8 बजे तक।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-cm-sai-will-return-to-the-pilot-in-kashi/article-25323

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.