- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- CG : शिक्षा मंत्री यादव गुजरात दौरे पर, बिजली बिल हाफ योजना पर सियासी घमासान, 6 जिलों में पायलट सं...
CG : शिक्षा मंत्री यादव गुजरात दौरे पर, बिजली बिल हाफ योजना पर सियासी घमासान, 6 जिलों में पायलट संग कांग्रेस का आंदोलन,
Raipur, CG
स्कूल शिक्षा मंत्री का गुजरात दौरा
प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव 15 से 17 सितंबर तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शिक्षा और विज्ञान से जुड़े प्रमुख संस्थानों का अवलोकन करेंगे और शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का अध्ययन करेंगे।
प्रदेश में दोगुने बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिजली बिल हाफ योजना बंद करने का असर उपभोक्ताओं को इस माह के बिलों में साफ नजर आ रहा है। अब घरेलू उपभोक्ताओं पर हर माह हजार रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर के जरिए जनता पर और बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी राहत देने के लिए 400 यूनिट तक की खपत पर हाफ बिल योजना लागू की थी, जिससे उपभोक्ताओं को पांच साल में औसतन 40-50 हजार रुपये की बचत हुई थी।
सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस का आंदोलन
चुनाव प्रणाली में गड़बड़ी और मतदाता सूची में धांधली के खिलाफ कांग्रेस आज से “वोट चोर–गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत करेगी। राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 16 सितंबर से रायगढ़ से आंदोलन का आगाज करेंगे। तीन दिनों तक वे छह जिलों में पदयात्रा, मशाल रैली, जनसभाएं और हस्ताक्षर अभियान में शामिल होंगे।
कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे—
-
16 सितंबर: रायगढ़ में हस्ताक्षर अभियान और सभा, कोरबा में मशाल रैली
-
17 सितंबर: तखतपुर, मुंगेली और बेमेतरा में पदयात्रा और सभाएं
-
18 सितंबर: राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में सभाएं, रैलियां और अभियान
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।
राजधानी में आज के आयोजन
-
अग्रसेन जयंती महोत्सव
-
स्थान: छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भवन, पुरानी बस्ती
-
समय: सुबह 11 बजे से
-
-
भेद विज्ञान साधना शिविर
-
स्थान: पटवा भवन, टैगोर नगर
-
समय: सुबह 8:30–11 बजे व दोपहर 2:30–4:30 बजे तक
-
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए