CG : मौसम विभाग ने जताई अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में वर्षा की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में भी मंगलवार को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

दुर्ग से बस्तर तक हुई झमाझम बारिश
पिछले 24 घंटों में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। नारायणपुर और फरसगांव में 6 सेमी, हरदीबाजार में 5 सेमी, जबकि मूंगेली, धनोरा, मना-रायपुर और देवभोग में 4 सेमी तक पानी गिरा। रायपुर, अमलीपदर, नगरी और राजिम में 3 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।
दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

बारिश का कारण: चक्रवाती परिसंचरण और नमी का प्रभाव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20°N/69°E से झांसी और शाहजहांपुर तक पहुंच चुकी है। वहीं पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई तक प्रभावी है। इसके कारण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक वर्षा का दौर जारी रहेगा।

रायपुर का आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। दिन का तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मानसून विदाई पर विशेषज्ञों की राय
मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला के अनुसार, छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई फिलहाल संभावित नहीं है। प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में 4 से 5 दिन और बस्तर संभाग में अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। मध्य छत्तीसगढ़ में भी कुछ दिनों तक नमी बनी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद धीरे-धीरे वर्षा में कमी आने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Oct 2025 By दैनिक जागरण

CG : मौसम विभाग ने जताई अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में वर्षा की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में भी मंगलवार को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

दुर्ग से बस्तर तक हुई झमाझम बारिश
पिछले 24 घंटों में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। नारायणपुर और फरसगांव में 6 सेमी, हरदीबाजार में 5 सेमी, जबकि मूंगेली, धनोरा, मना-रायपुर और देवभोग में 4 सेमी तक पानी गिरा। रायपुर, अमलीपदर, नगरी और राजिम में 3 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।
दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

बारिश का कारण: चक्रवाती परिसंचरण और नमी का प्रभाव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20°N/69°E से झांसी और शाहजहांपुर तक पहुंच चुकी है। वहीं पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई तक प्रभावी है। इसके कारण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक वर्षा का दौर जारी रहेगा।

रायपुर का आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। दिन का तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मानसून विदाई पर विशेषज्ञों की राय
मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला के अनुसार, छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई फिलहाल संभावित नहीं है। प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में 4 से 5 दिन और बस्तर संभाग में अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। मध्य छत्तीसगढ़ में भी कुछ दिनों तक नमी बनी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद धीरे-धीरे वर्षा में कमी आने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-meteorological-department-expressed-the-possibility-of-rain-in-the/article-34931

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.