- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- CG खबरें : राष्ट्रीय खेल दिवस पर 3 दिवसीय आयोजन, बलराम जयंती पर कृषक सम्मेलन और रायपुर में नेशनल कॉन...
CG खबरें : राष्ट्रीय खेल दिवस पर 3 दिवसीय आयोजन, बलराम जयंती पर कृषक सम्मेलन और रायपुर में नेशनल कॉन्फ्रेंस
RAIPUR, CG
खेल दिवस पर होगा तीन दिवसीय आयोजन
रायपुर। 29 से 31 अगस्त तक ‘‘एक घंटा, खेल के मैदान में’’ थीम पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि और सांसद बृजमोहन अग्रवाल अध्यक्ष होंगे। करीब 2000 खिलाड़ी व विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
किसान दिवस के रूप में मनाई जाएगी बलराम जयंती
रायपुर। बलराम जयंती पर आज कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन होगा। सम्मेलन में प्राकृतिक खेती, गौ कृषि और तिलहन उत्पादन पर चर्चा होगी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि रहेंगे।
रायपुर में नीति आयोग की नेशनल कॉन्फ्रेंस
रायपुर। ‘‘फोस्टेरिंग मेंटरशिप इन एजुकेशन : ए पाथवे टू इक्विटी’’ विषय पर आज रायपुर के निजी होटल में नीति आयोग की नेशनल कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें देशभर से 120 वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल होंगे।
बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे दीपक बैज
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज बस्तर जाएंगे। वे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। लगातार बारिश से कई अंचल जिला मुख्यालय से कट गए हैं।
‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम
अम्बिकापुर। ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ अंतर्गत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में उन्मुखीकरण कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और समुदाय को सशक्त बनाना है।
शराब घोटाला केस : दो आरोपी कोर्ट में पेश होंगे
रायपुर। करोड़ों रुपए के शराब घोटाले में झारखंड जेल में बंद आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को रिमांड पर लेकर आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए