CG : "एक दिन, कई खबरें: सीएम साय के दौरे से लेकर होमगार्ड परीक्षा तक सब कुछ जानें"

Raipur, CG

सीएम साय राजधानी में व्यस्त, शाम को जाएंगे जशपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक के बाद वे दोपहर 12 बजे एक निजी आयोजन में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे जशपुर रवाना होंगे, जहां वे गृह ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

मंत्री ओपी चौधरी आज लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि वे विभिन्न समसामयिक और वित्तीय मुद्दों पर मीडिया से चर्चा करेंगे।

बारिश बनी बाधा: टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द

भारी बारिश से टाटानगर स्टेशन यार्ड में पानी भर गया है। इस कारण 19 जून को चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। 20 जून को बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को भी रैक नहीं मिलने के कारण रद्द किया गया है।

आज रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘संगी रे लहुट के आजा’

प्रसिद्ध संगीतकार बाबला बागची के निर्देशन में बनी पहली छत्तीसगढ़ी संगीतमय फिल्म ‘संगी रे लहुट के आजा’ आज प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म दो गायकों के प्रेम, संघर्ष और संगीत की दुनिया की यात्रा को दर्शाती है। सतीश जैन इसमें अभिनय करते नजर आएंगे। सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, कंचन जोशी और अनु दीप ने फिल्म के गीतों को स्वर दिया है।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 22 जून को

प्रदेश में स्वंयसेवी नगर सैनिकों (होमगार्ड) के 2215 पदों पर भर्ती के लिए 22 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में लगभग 50 केंद्रों पर होगी। करीब 20 हजार अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

CG : "एक दिन, कई खबरें: सीएम साय के दौरे से लेकर होमगार्ड परीक्षा तक सब कुछ जानें"

Raipur, CG

सीएम साय राजधानी में व्यस्त, शाम को जाएंगे जशपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक के बाद वे दोपहर 12 बजे एक निजी आयोजन में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे जशपुर रवाना होंगे, जहां वे गृह ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

मंत्री ओपी चौधरी आज लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि वे विभिन्न समसामयिक और वित्तीय मुद्दों पर मीडिया से चर्चा करेंगे।

बारिश बनी बाधा: टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द

भारी बारिश से टाटानगर स्टेशन यार्ड में पानी भर गया है। इस कारण 19 जून को चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। 20 जून को बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को भी रैक नहीं मिलने के कारण रद्द किया गया है।

आज रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘संगी रे लहुट के आजा’

प्रसिद्ध संगीतकार बाबला बागची के निर्देशन में बनी पहली छत्तीसगढ़ी संगीतमय फिल्म ‘संगी रे लहुट के आजा’ आज प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म दो गायकों के प्रेम, संघर्ष और संगीत की दुनिया की यात्रा को दर्शाती है। सतीश जैन इसमें अभिनय करते नजर आएंगे। सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, कंचन जोशी और अनु दीप ने फिल्म के गीतों को स्वर दिया है।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 22 जून को

प्रदेश में स्वंयसेवी नगर सैनिकों (होमगार्ड) के 2215 पदों पर भर्ती के लिए 22 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में लगभग 50 केंद्रों पर होगी। करीब 20 हजार अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-one-day-knows-everything-from-cm-sais-visit-to/article-24871

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.