CG : बारिश थमी, बढ़ी उमस: 4 दिन बाद मिल सकती है राहत

RAIPUR, CG

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियों में कमी आने से मौसम में उमस बढ़ गई है। बारिश की रफ्तार थमने से दिन में चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी, लेकिन उसके बाद राहत मिल सकती है।

राज्य के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। खासतौर पर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों के भीतर बलरामपुर जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। दौरा कोचली में 14 सेंटीमीटर, रामचंद्रपुर में 13 सेंटीमीटर, अंबिकापुर में 9 सेंटीमीटर, जबकि सूरजपुर, लटोरी और कुसमी में 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा या फिर नाममात्र की बारिश दर्ज की गई।

आज का रायपुर मौसम

राजधानी रायपुर में सोमवार को आसमान मेघाच्छादित रहने का पूर्वानुमान है। एक-दो बार गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

मानसून की स्थिति

मानसून द्रोणिका इस समय अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहांपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुरा होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे सटे उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है।

4 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिन मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना बहुत कम है। लेकिन इसके बाद एक नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर से अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

CG : बारिश थमी, बढ़ी उमस: 4 दिन बाद मिल सकती है राहत

RAIPUR, CG

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियों में कमी आने से मौसम में उमस बढ़ गई है। बारिश की रफ्तार थमने से दिन में चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी, लेकिन उसके बाद राहत मिल सकती है।

राज्य के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। खासतौर पर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों के भीतर बलरामपुर जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। दौरा कोचली में 14 सेंटीमीटर, रामचंद्रपुर में 13 सेंटीमीटर, अंबिकापुर में 9 सेंटीमीटर, जबकि सूरजपुर, लटोरी और कुसमी में 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा या फिर नाममात्र की बारिश दर्ज की गई।

आज का रायपुर मौसम

राजधानी रायपुर में सोमवार को आसमान मेघाच्छादित रहने का पूर्वानुमान है। एक-दो बार गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

मानसून की स्थिति

मानसून द्रोणिका इस समय अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहांपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुरा होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे सटे उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है।

4 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिन मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना बहुत कम है। लेकिन इसके बाद एक नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर से अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-rain-has-increased-humidity-after-4-days-relief-can/article-29736

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.