CG : अगले 3 दिन दक्षिणी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, राजधानी में भी बारिश की झड़ी

RAIPUR, CG

मंगलवार शाम अचानक बदलते मौसम ने राजधानी रायपुर और प्रदेश के अन्य हिस्सों में लोगों को हैरान कर दिया। आधे घंटे तक झमाझम बारिश और गरज-चमक ने शहर का वातावरण पूरी तरह बदल दिया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, ओडिशा तट से लगे बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के असर से अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रह सकती हैं। पिछले चौबीस घंटे में बस्तर के कई इलाके पानी से तरबतर हो गए हैं।

दक्षिण से उत्तर तक बारिश के संकेत
मौसम प्रणाली का प्रभाव अगले तीन दिन तक दक्षिण से मध्य होते हुए उत्तर तक दिखेगा। मौसम विभाग ने दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को शाम तक धूप-छांव का खेल चलता रहा, लेकिन शाम साढ़े छह बजे के आसपास गणपति प्रतिमा लाने के दौरान ढोल-नगाड़ों की ध्वनि के बीच बादलों ने गरज शुरू कर दी और तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में इस दौरान 24.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में इसका प्रभाव इससे अधिक रहा।

विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब के प्रभाव से बुधवार को दक्षिणी हिस्से में, गुरुवार को मध्य इलाके में और शुक्रवार को उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधि सबसे अधिक रहने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में बस्तर के कई इलाकों में भारी से अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है।

किस इलाकों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव के अन्य हिस्सों और उत्तर बस्तर (कांकेर) में हल्की वर्षा होने की संभावना है, जिनके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में अब तक हुई वर्षा
इस मौसम में प्रदेश में अब तक 852 मिमी. वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य आंकड़ों से केवल 3 प्रतिशत कम है। जिलों में सरगुजा में 675 मिमी. के साथ औसत से 25 प्रतिशत कमी, महासमुंद में 629 मिमी. के साथ 21 प्रतिशत कमी, और बेमेतरा में 408 मिमी. के साथ 49 प्रतिशत कमी का सामना करना पड़ रहा है। बलरामपुर जिले में 71 प्रतिशत अत्यधिक वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर, मोहला-मानपुर और जांजगीर में सामान्य से अधिक वर्षा हुई, जबकि अन्य जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Aug 2025 By दैनिक जागरण

CG : अगले 3 दिन दक्षिणी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, राजधानी में भी बारिश की झड़ी

RAIPUR, CG

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, ओडिशा तट से लगे बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के असर से अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रह सकती हैं। पिछले चौबीस घंटे में बस्तर के कई इलाके पानी से तरबतर हो गए हैं।

दक्षिण से उत्तर तक बारिश के संकेत
मौसम प्रणाली का प्रभाव अगले तीन दिन तक दक्षिण से मध्य होते हुए उत्तर तक दिखेगा। मौसम विभाग ने दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को शाम तक धूप-छांव का खेल चलता रहा, लेकिन शाम साढ़े छह बजे के आसपास गणपति प्रतिमा लाने के दौरान ढोल-नगाड़ों की ध्वनि के बीच बादलों ने गरज शुरू कर दी और तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में इस दौरान 24.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में इसका प्रभाव इससे अधिक रहा।

विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब के प्रभाव से बुधवार को दक्षिणी हिस्से में, गुरुवार को मध्य इलाके में और शुक्रवार को उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधि सबसे अधिक रहने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में बस्तर के कई इलाकों में भारी से अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है।

किस इलाकों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव के अन्य हिस्सों और उत्तर बस्तर (कांकेर) में हल्की वर्षा होने की संभावना है, जिनके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में अब तक हुई वर्षा
इस मौसम में प्रदेश में अब तक 852 मिमी. वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य आंकड़ों से केवल 3 प्रतिशत कम है। जिलों में सरगुजा में 675 मिमी. के साथ औसत से 25 प्रतिशत कमी, महासमुंद में 629 मिमी. के साथ 21 प्रतिशत कमी, और बेमेतरा में 408 मिमी. के साथ 49 प्रतिशत कमी का सामना करना पड़ रहा है। बलरामपुर जिले में 71 प्रतिशत अत्यधिक वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर, मोहला-मानपुर और जांजगीर में सामान्य से अधिक वर्षा हुई, जबकि अन्य जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-the-next-3-days-in-southern-and-central-parts/article-31667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.