CG मौसम अपडेट: बादलों ने बढ़ाया रात का पारा, सरगुजा-बिलासपुर में सुबह कोहरे की चेतावनी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छाए रहने के कारण बीते 24 घंटों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड का असर अब भी बरकरार है और आने वाले दिनों में फिर से पारे में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

न्यूनतम तापमान में उछाल, ठंड पर असर नहीं

मौसम विभाग के अनुसार बादलों और नमी के कारण न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है। माना क्षेत्र में जहां पहले रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वह बढ़कर 15.3 डिग्री तक पहुंच गया। मैदानी इलाकों में भी रात के तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है, लेकिन ठंड की तीव्रता में कोई खास कमी नहीं आई है।

सुकमा सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

राज्य में बीते दिन सबसे अधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सरगुजा संभाग के अन्य इलाकों में तापमान में बहुत अधिक बदलाव नहीं देखा गया है।

कोहरे का अलर्ट, सरगुजा और बिलासपुर संभाग प्रभावित

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर होगा। इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2026 By दैनिक जागरण

CG मौसम अपडेट: बादलों ने बढ़ाया रात का पारा, सरगुजा-बिलासपुर में सुबह कोहरे की चेतावनी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छाए रहने के कारण बीते 24 घंटों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड का असर अब भी बरकरार है और आने वाले दिनों में फिर से पारे में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

न्यूनतम तापमान में उछाल, ठंड पर असर नहीं

मौसम विभाग के अनुसार बादलों और नमी के कारण न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है। माना क्षेत्र में जहां पहले रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वह बढ़कर 15.3 डिग्री तक पहुंच गया। मैदानी इलाकों में भी रात के तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है, लेकिन ठंड की तीव्रता में कोई खास कमी नहीं आई है।

सुकमा सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

राज्य में बीते दिन सबसे अधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सरगुजा संभाग के अन्य इलाकों में तापमान में बहुत अधिक बदलाव नहीं देखा गया है।

कोहरे का अलर्ट, सरगुजा और बिलासपुर संभाग प्रभावित

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर होगा। इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-weather-update-clouds-increased-night-temperature-morning-fog-warning/article-42015

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.