CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में अगले 2 दिन हीटवेव का अलर्ट, राजनांदगांव में 44°C दर्ज

रायपुर (छ.ग.)

On

छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी से हालात गंभीर, मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में ग्रीष्म लहर की चेतावनी जारी की।

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अप्रैल के मध्य में ही अपने तेवर तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है। राज्य के मध्य भागों में तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अपेक्षाकृत कम रहा। राजधानी रायपुर में भी तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे दिन के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक इसमें खास बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है। विशेष रूप से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वर्तमान में एक द्रोणीका उत्तर बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड और ओडिशा तक फैली हुई है। इसके अलावा उत्तर तटीय ओडिशा के आसपास ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण और महाराष्ट्र-तेलंगाना क्षेत्र में प्रति चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश में शुष्क और गर्म मौसम बना हुआ है।

हालांकि, बस्तर संभाग के दक्षिणी हिस्सों में हल्की राहत के संकेत हैं, जहां गरज-चमक के साथ मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है। लेकिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना कम ही नजर आ रही है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तापमान इसी तरह ऊंचा बना रहने की संभावना है, जिससे सतर्कता बरतना जरूरी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Apr 2026 By Nitin Trivedi

CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में अगले 2 दिन हीटवेव का अलर्ट, राजनांदगांव में 44°C दर्ज

रायपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अप्रैल के मध्य में ही अपने तेवर तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है। राज्य के मध्य भागों में तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अपेक्षाकृत कम रहा। राजधानी रायपुर में भी तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे दिन के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक इसमें खास बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है। विशेष रूप से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वर्तमान में एक द्रोणीका उत्तर बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड और ओडिशा तक फैली हुई है। इसके अलावा उत्तर तटीय ओडिशा के आसपास ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण और महाराष्ट्र-तेलंगाना क्षेत्र में प्रति चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश में शुष्क और गर्म मौसम बना हुआ है।

हालांकि, बस्तर संभाग के दक्षिणी हिस्सों में हल्की राहत के संकेत हैं, जहां गरज-चमक के साथ मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है। लेकिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना कम ही नजर आ रही है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तापमान इसी तरह ऊंचा बना रहने की संभावना है, जिससे सतर्कता बरतना जरूरी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-weather-update-heatwave-alert-for-next-2-days-in/article-51489

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.