CG : प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन कई हिस्सों में होगी बारिश

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिन तक झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका अपनी निर्धारित स्थिति से नीचे खिसक गई है और अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। इन परिस्थितियों के कारण दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होगी, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ में केवल हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

बिलासपुर सबसे गर्म और सबसे ठंडा जिला

गुरुवार को बिलासपुर जिले का मौसम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। यहां प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में बादल तो रहे, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की भी चेतावनी दी है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Aug 2025 By दैनिक जागरण

CG : प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन कई हिस्सों में होगी बारिश

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिन तक झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका अपनी निर्धारित स्थिति से नीचे खिसक गई है और अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। इन परिस्थितियों के कारण दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होगी, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ में केवल हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

बिलासपुर सबसे गर्म और सबसे ठंडा जिला

गुरुवार को बिलासपुर जिले का मौसम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। यहां प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में बादल तो रहे, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की भी चेतावनी दी है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-will-change-the-weather-in-the-state/article-31835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.