CG : आज राजधानी में स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज, सीएम श्रमिकों को देंगे 65 करोड़ की सहायता राशि; मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का भाजपा पर तंज

RAIPUR, CG

राजधानी समेत प्रदेश के सभी नगर निकायों में आज से स्वच्छता पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) की शुरुआत हो रही है। उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने निकाय प्रमुखों को पत्र लिखकर ‘स्वच्छोत्सव’ को प्रभावी ढंग से मनाने और आमजन को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस वर्ष का थीम “स्वच्छ एवं हरित उत्सव” रखा गया है। पखवाड़े के दौरान रैलियां, प्रभात फेरियां, चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता और जन संवाद जैसे आयोजन होंगे।

इधर, विश्वकर्मा जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 2 बजे इंडोर स्टेडियम में राज्य के करीब 1.84 लाख श्रमिकों को 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित करेंगे। इस मौके पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) को भाजपा जहां ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रही है, वहीं कांग्रेस ने उस पर तंज कसा है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी का जन्मदिन वास्तव में “महंगाई दिवस, बेरोजगारी दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान दगा दिवस, अनुचित नोटबंदी दिवस, अव्यवहारिक जीएसटी दिवस और जुमला दिवस” के रूप में मनाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि मोदी सरकार की उपलब्धि महंगाई, गरीबी, भुखमरी और असमानता बढ़ाना रही है।

भाजपा राज में भू-माफिया हावी : कांग्रेस

पीसीसी प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भू-माफिया राज हावी है और एक भू-माफिया खुद को विधायक-मंत्रियों से भी बड़ा बताकर सरकार की साख पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार में विधायकों की सर्वोच्चता को चुनौती देने जैसा है।

राजधानी में आज के प्रमुख आयोजन

  • अग्रसेन जयंती महोत्सव – छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज महिला मंडल, अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती, सुबह 10 बजे से।

  • भेद विज्ञान साधना शिविर – जैन समाज, पटवा भवन टैगोर नगर, सुबह 8:30 से 11 बजे एवं दोपहर 2:30 से 4:30 बजे।

  • विश्वकर्मा जयंती समारोह – महाराष्ट्र मंडल, छत्रपति शिवाजी सभागृह, चौबे कॉलोनी, सुबह 10 बजे।

  • शोभायात्रा – श्रीदुलार विश्वकर्मा धर्मशाला, बढ़ईपारा, दोपहर 2 बजे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Sep 2025 By दैनिक जागरण

CG : आज राजधानी में स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज, सीएम श्रमिकों को देंगे 65 करोड़ की सहायता राशि; मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का भाजपा पर तंज

RAIPUR, CG

राजधानी समेत प्रदेश के सभी नगर निकायों में आज से स्वच्छता पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) की शुरुआत हो रही है। उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने निकाय प्रमुखों को पत्र लिखकर ‘स्वच्छोत्सव’ को प्रभावी ढंग से मनाने और आमजन को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस वर्ष का थीम “स्वच्छ एवं हरित उत्सव” रखा गया है। पखवाड़े के दौरान रैलियां, प्रभात फेरियां, चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता और जन संवाद जैसे आयोजन होंगे।

इधर, विश्वकर्मा जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 2 बजे इंडोर स्टेडियम में राज्य के करीब 1.84 लाख श्रमिकों को 65 करोड़ 16 लाख 61 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित करेंगे। इस मौके पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) को भाजपा जहां ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रही है, वहीं कांग्रेस ने उस पर तंज कसा है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी का जन्मदिन वास्तव में “महंगाई दिवस, बेरोजगारी दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान दगा दिवस, अनुचित नोटबंदी दिवस, अव्यवहारिक जीएसटी दिवस और जुमला दिवस” के रूप में मनाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि मोदी सरकार की उपलब्धि महंगाई, गरीबी, भुखमरी और असमानता बढ़ाना रही है।

भाजपा राज में भू-माफिया हावी : कांग्रेस

पीसीसी प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भू-माफिया राज हावी है और एक भू-माफिया खुद को विधायक-मंत्रियों से भी बड़ा बताकर सरकार की साख पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार में विधायकों की सर्वोच्चता को चुनौती देने जैसा है।

राजधानी में आज के प्रमुख आयोजन

  • अग्रसेन जयंती महोत्सव – छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज महिला मंडल, अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती, सुबह 10 बजे से।

  • भेद विज्ञान साधना शिविर – जैन समाज, पटवा भवन टैगोर नगर, सुबह 8:30 से 11 बजे एवं दोपहर 2:30 से 4:30 बजे।

  • विश्वकर्मा जयंती समारोह – महाराष्ट्र मंडल, छत्रपति शिवाजी सभागृह, चौबे कॉलोनी, सुबह 10 बजे।

  • शोभायात्रा – श्रीदुलार विश्वकर्मा धर्मशाला, बढ़ईपारा, दोपहर 2 बजे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-will-start-cleanliness-fortnight-in-the-capital-today-to/article-33327

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.