CGPSC भर्ती घोटाला, टामन सिंह सोनवानी का भतीजा और बजरंग पावर के निदेशक का बेटा बहू गिरफ्तार

Raipur, CG

सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में सीबीआई ने कई और लोगों को पकड़ा है.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले में सीबीआई ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. तीन गिरफ्तारियों में साहिल सोनवानी, शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार है. साहिल सोनवानी को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से पकड़ा गया, जबकि शशांक गोयल और भूमिका कटियार को नई दिल्ली से पकड़ा गया.

शशांक गोयल और भूमिका कटियार के वकील फैसल रिजवी ने बताया कि रविवार को तीनों को छत्तीसगढ़ लाया गया. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) कृति कुजूर की अदालत ने उन्हें 13 जनवरी तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयनित साहिल सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और पूर्व सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बड़े भाई के बेटे हैं. शशांक और भूमिका रायपुर स्थित बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल के बेटे और बहू हैं. दोनों का चयन डिप्टी कलेक्टर के रूप में हुआ था.

शनिवार को सीबीआई ने 2 गिरफ्तारियां की: सीबीआई ने मामले में कथित संलिप्तता के लिए नवंबर 2024 में टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था. दोनों इस समय जेल में हैं. इससे पहले शनिवार को सोनवानी के रिश्तेदार नितेश और पूर्व उपपरीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर को गिरफ्तार कर 13 जनवरी तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया.

सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: सीबीआई के अनुसार, 2018 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के दौरान सीजीपीएससी के प्रमुख रहे टामन सिंह सोनवानी ने श्रवण गोयल के बेटे और बहू का चयन डिप्टी कलेक्टर के रूप में करने के लिए उनसे कथित तौर पर 45 लाख रुपये की रिश्वत ली थी.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने सीजीपीएससी भर्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस पर कई आरोप लगाए. भाजपा ने सत्ता में आने पर इसकी जांच कराने की बात कही. 23 में सरकार बनाने के बाद जुलाई 2024 में सीजीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच शुरू की. रायपुर और बालोद जिले के अर्जुन्दा में दर्ज दो मामलों की जांच अपने हाथ में ली, जिसमें 2020 और 2022 के बीच सीजीपीएससी की परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक और अन्य वरिष्ठ सरकारी पदों के चयन में कथित पक्षपात को लेकर मामला दर्ज किया गया.

पद का दुरुपयोग कर पदों पर भर्ती कराने का आरोप: सीबीआई ने दावा किया कि पूर्व सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक और अन्य लोक सेवकों और राजनेताओं ने 2020-2022 के दौरान अपने रिश्तेदारों और परिचितों को सीजीपीएससी के जरिए विभिन्न पदों पर भर्ती कराने के लिए मिलीभगत की.

सीबीआई ने दावा किया है कि नितेश सोनवानी को डिप्टी कलेक्टर के रूप में चुना गया था, जबकि टामन सिंह सोनवानी के बड़े भाई के बेटे साहिल को डिप्टी एसपी के रूप में चुना गया. सीबीआई ने ये भी कहा कि सोनवानी की बहन की बेटी सुनीता जोशी को श्रम अधिकारी की नौकरी मिली, जबकि नितेश सोनवानी की पत्नी निशा कोसले को डिप्टी कलेक्टर के रूप में चुना गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2025 By दैनिक जागरण

CGPSC भर्ती घोटाला, टामन सिंह सोनवानी का भतीजा और बजरंग पावर के निदेशक का बेटा बहू गिरफ्तार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले में सीबीआई ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. तीन गिरफ्तारियों में साहिल सोनवानी, शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार है. साहिल सोनवानी को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से पकड़ा गया, जबकि शशांक गोयल और भूमिका कटियार को नई दिल्ली से पकड़ा गया.

शशांक गोयल और भूमिका कटियार के वकील फैसल रिजवी ने बताया कि रविवार को तीनों को छत्तीसगढ़ लाया गया. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) कृति कुजूर की अदालत ने उन्हें 13 जनवरी तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयनित साहिल सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और पूर्व सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बड़े भाई के बेटे हैं. शशांक और भूमिका रायपुर स्थित बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल के बेटे और बहू हैं. दोनों का चयन डिप्टी कलेक्टर के रूप में हुआ था.

शनिवार को सीबीआई ने 2 गिरफ्तारियां की: सीबीआई ने मामले में कथित संलिप्तता के लिए नवंबर 2024 में टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था. दोनों इस समय जेल में हैं. इससे पहले शनिवार को सोनवानी के रिश्तेदार नितेश और पूर्व उपपरीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर को गिरफ्तार कर 13 जनवरी तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया.

सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: सीबीआई के अनुसार, 2018 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के दौरान सीजीपीएससी के प्रमुख रहे टामन सिंह सोनवानी ने श्रवण गोयल के बेटे और बहू का चयन डिप्टी कलेक्टर के रूप में करने के लिए उनसे कथित तौर पर 45 लाख रुपये की रिश्वत ली थी.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने सीजीपीएससी भर्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस पर कई आरोप लगाए. भाजपा ने सत्ता में आने पर इसकी जांच कराने की बात कही. 23 में सरकार बनाने के बाद जुलाई 2024 में सीजीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच शुरू की. रायपुर और बालोद जिले के अर्जुन्दा में दर्ज दो मामलों की जांच अपने हाथ में ली, जिसमें 2020 और 2022 के बीच सीजीपीएससी की परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक और अन्य वरिष्ठ सरकारी पदों के चयन में कथित पक्षपात को लेकर मामला दर्ज किया गया.

पद का दुरुपयोग कर पदों पर भर्ती कराने का आरोप: सीबीआई ने दावा किया कि पूर्व सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक और अन्य लोक सेवकों और राजनेताओं ने 2020-2022 के दौरान अपने रिश्तेदारों और परिचितों को सीजीपीएससी के जरिए विभिन्न पदों पर भर्ती कराने के लिए मिलीभगत की.

सीबीआई ने दावा किया है कि नितेश सोनवानी को डिप्टी कलेक्टर के रूप में चुना गया था, जबकि टामन सिंह सोनवानी के बड़े भाई के बेटे साहिल को डिप्टी एसपी के रूप में चुना गया. सीबीआई ने ये भी कहा कि सोनवानी की बहन की बेटी सुनीता जोशी को श्रम अधिकारी की नौकरी मिली, जबकि नितेश सोनवानी की पत्नी निशा कोसले को डिप्टी कलेक्टर के रूप में चुना गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cgpsc-recruitment-scam-nephew-of-taman-singh-sonwani-and-son/article-7587

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.