छत्तीसगढ़ के इन भागों में आज झमाझम बारिश के आसार, जानें अपने जिलों का हाल

CG

बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के अनेक जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के कई जगहों पर गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है।

images (1)छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने पर बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी। आज बुधवार को प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। दक्षिण और उत्तर भागों में इसका खास असर देखने को मिल सकता है। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के अनेक जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के कई जगहों पर गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर यानी आज बुधवार को छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ वज्रपात की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसके बाद इन गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बुधवार को मध्य और उत्तर भागों में और गुरुवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।  मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, उत्तर आंध्रप्रदेश, दक्षिण ओडिशा तटों से सटे पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव क्षेत्र स्थित है। इससे जुड़ा चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। 

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। रायपुर में बादल में रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बीते दिन मंगलवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ बारिश हुई है। इसमें सर्वाधिक बारिश महासमुंद जिला के कोमाखान में दर्ज की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Sep 2024 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के इन भागों में आज झमाझम बारिश के आसार, जानें अपने जिलों का हाल

CG

images (1)छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने पर बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी। आज बुधवार को प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। दक्षिण और उत्तर भागों में इसका खास असर देखने को मिल सकता है। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के अनेक जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के कई जगहों पर गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर यानी आज बुधवार को छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ वज्रपात की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसके बाद इन गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बुधवार को मध्य और उत्तर भागों में और गुरुवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।  मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, उत्तर आंध्रप्रदेश, दक्षिण ओडिशा तटों से सटे पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव क्षेत्र स्थित है। इससे जुड़ा चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। 

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। रायपुर में बादल में रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बीते दिन मंगलवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ बारिश हुई है। इसमें सर्वाधिक बारिश महासमुंद जिला के कोमाखान में दर्ज की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chances-of-heavy-rain-in-these-parts-of-chhattisgarh-today/article-118

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.