छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक बारिश के आसार, उत्तरी इलाकों में भारी वर्षा की संभावना

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मानसून सक्रिय, अधिकांश जिलों में बारिश
पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश स्थानों में वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक बारिश बलरामपुर और बीजापुर जिले में दर्ज हुई है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम सिस्टम का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के दक्षिण-मध्य हिस्से से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जो उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और उत्तरी ओडिशा से होकर गुजर रही है। इसके अलावा पंजाब से लेकर उत्तर बांग्लादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। साथ ही दक्षिण झारखंड और आसपास के इलाकों में 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई तक एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात सक्रिय है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर से लेकर दक्षिण झारखंड तक लगभग 3.1 किमी की ऊंचाई तक मौजूद है। केंद्रीय असम और आसपास के इलाकों में 0.9 किमी की ऊंचाई तक एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात बना हुआ है।

रायपुर का मौसम
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज सामान्यतः बादल छाए रहने का पूर्वानुमान किया है। एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन की संभावना है। तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक बारिश के आसार, उत्तरी इलाकों में भारी वर्षा की संभावना

Raipur, CG

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मानसून सक्रिय, अधिकांश जिलों में बारिश
पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश स्थानों में वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक बारिश बलरामपुर और बीजापुर जिले में दर्ज हुई है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम सिस्टम का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के दक्षिण-मध्य हिस्से से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जो उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और उत्तरी ओडिशा से होकर गुजर रही है। इसके अलावा पंजाब से लेकर उत्तर बांग्लादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। साथ ही दक्षिण झारखंड और आसपास के इलाकों में 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई तक एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात सक्रिय है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर से लेकर दक्षिण झारखंड तक लगभग 3.1 किमी की ऊंचाई तक मौजूद है। केंद्रीय असम और आसपास के इलाकों में 0.9 किमी की ऊंचाई तक एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात बना हुआ है।

रायपुर का मौसम
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज सामान्यतः बादल छाए रहने का पूर्वानुमान किया है। एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन की संभावना है। तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chances-of-rain-for-next-5-days-in-chhattisgarh-likely/article-25449

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.