छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी…

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. राजधानी रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं.

तापमान में गिरावट, लेकिन अप्रैल के अंत में बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अप्रैल का पहला सप्ताह ठंडक भरा रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी. हालांकि, सप्ताह के अंत तक मौसम साफ हो जाएगा और दूसरे सप्ताह से फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी.

मौसम में बदलाव का कारण

दक्षिणी छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक बने चक्रवातीय दबाव के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इस प्रभाव से प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है.

2 अप्रैल: सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर सहित अन्य जिले.
3 अप्रैल: कोरिया, मनेंद्रगढ़, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर आदि जिले.
4 अप्रैल: बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, सरगुजा, गरियाबंद, धमतरी सहित अन्य जिले.

तापमान अपडेट: दिन में राहत, रातें सामान्य से गर्म

  • रायपुर: 38.4°C (अधिकतम) | 24.2°C (न्यूनतम)
  • बिलासपुर: 37.4°C (अधिकतम) | 23.3°C (न्यूनतम)
  • अंबिकापुर: 34.8°C (अधिकतम) | 15°C (न्यूनतम, प्रदेश में सबसे कम)
  • जगदलपुर: 37.7°C (अधिकतम) | 24.7°C (न्यूनतम)
  • राजनांदगांव: 39.5°C (अधिकतम) | 22°C (न्यूनतम)

अप्रैल के अंत में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के तीसरे और चौथे सप्ताह में लू (हीटवेव) की स्थिति बन सकती है, जिससे तापमान 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है. रात में भी गर्म हवाएं महसूस होंगी.

छत्तीसगढ़ में मौसम के इस बदलाव पर प्रशासन सतर्क है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी…

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. राजधानी रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं.

तापमान में गिरावट, लेकिन अप्रैल के अंत में बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अप्रैल का पहला सप्ताह ठंडक भरा रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी. हालांकि, सप्ताह के अंत तक मौसम साफ हो जाएगा और दूसरे सप्ताह से फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी.

मौसम में बदलाव का कारण

दक्षिणी छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक बने चक्रवातीय दबाव के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इस प्रभाव से प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है.

2 अप्रैल: सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर सहित अन्य जिले.
3 अप्रैल: कोरिया, मनेंद्रगढ़, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर आदि जिले.
4 अप्रैल: बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, सरगुजा, गरियाबंद, धमतरी सहित अन्य जिले.

तापमान अपडेट: दिन में राहत, रातें सामान्य से गर्म

  • रायपुर: 38.4°C (अधिकतम) | 24.2°C (न्यूनतम)
  • बिलासपुर: 37.4°C (अधिकतम) | 23.3°C (न्यूनतम)
  • अंबिकापुर: 34.8°C (अधिकतम) | 15°C (न्यूनतम, प्रदेश में सबसे कम)
  • जगदलपुर: 37.7°C (अधिकतम) | 24.7°C (न्यूनतम)
  • राजनांदगांव: 39.5°C (अधिकतम) | 22°C (न्यूनतम)

अप्रैल के अंत में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के तीसरे और चौथे सप्ताह में लू (हीटवेव) की स्थिति बन सकती है, जिससे तापमान 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है. रात में भी गर्म हवाएं महसूस होंगी.

छत्तीसगढ़ में मौसम के इस बदलाव पर प्रशासन सतर्क है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/changed-weather-patterns-again-in-chhattisgarh-continued-rain-alert-for/article-16359

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.