- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भिलाई में नाले से मिला शेफ का शव, हत्या की आशंका
भिलाई में नाले से मिला शेफ का शव, हत्या की आशंका
Durg, cg
छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार सुबह एक नाले से शेफ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास पाए गए शव की पहचान कोलकाता निवासी 36 वर्षीय सुरजीत के रूप में हुई है, जो भिलाई में रहकर शेफ का काम करता था।
स्थानीय लोगों ने शव देख कर डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी भेज दिया।
सिर पर गहरी चोट के निशान
पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि सुरजीत की मौत कहीं और हुई और शव को नाले में फेंक दिया गया।
भिलाई नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
फोरेंसिक टीम और पुलिस की संयुक्त जांच रिपोर्ट से ही मौत के असली कारण स्पष्ट होंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि यह हत्या का मामला है या कोई हादसा।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए