- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छठ पूजा विशेष: दुर्ग-पटना और गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन कल से चलेगी
छठ पूजा विशेष: दुर्ग-पटना और गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन कल से चलेगी
Raipur, CG
छठ पूजा के अवसर पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दुर्ग-पटना-दुर्ग और गोंदिया-पटना-गोंदिया के बीच छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दुर्ग और गोंदिया से 25 अक्टूबर को रवाना होगी, जबकि पटना से 26 अक्टूबर को चलेगी।
दुर्ग-पटना स्पेशल ट्रेन संख्या 08795 रात 00:30 बजे दुर्ग से रवाना होकर अगले दिन पटना 16:00 बजे पहुंचेगी। वहीं पटना से 08796 नंबर की ट्रेन 26 अक्टूबर को रवाना होकर दूसरे दिन दुर्ग पहुंचेगी। इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के 21 कोच शामिल हैं।
गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन संख्या 08889 दोपहर 12:30 बजे गोंदिया से रवाना होकर अगले दिन पटना पहुंचेगी। पटना से वापसी ट्रेन 08890 शाम 18:10 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन गोंदिया पहुंचेगी। इसमें कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए