छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: महंत ने कहा वित्तीय कारणों से जो उद्योग बंद हुए उनके लिए सरकार ने क्या किया, मंत्री लखनलाल का जवाब

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन नई ओद्योगिक नीति से उद्योगों को मिलने वाली राहत का मुद्दा उठा.

बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पूछा- वर्तमान उद्योग नीति की समीक्षा कर नई उद्योग नीति जारी की जाएगी. नई उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा. मैंने मंत्री जी से पूछा कि जनवरी 2024 से 25 तक कितने उत्पादन कार्य बंद हुए. जिसमें पांच उत्पादन कार्य बंद हुए, 274 लोगों को सेवा से अलग किया गया. राजनांदगांव में उत्पादन केंद्र बंद किया. उद्योग मंत्री से सवाल है कि खनिज से संबंधित एक जिले के पांच उत्पादन कार्य बंद हुए. सभी वित्तीय कार्यों से बंद हुए. इन लोगों को आपने सहयोग क्यों नहीं किया.

मंत्री लखनलाल ने जवाब देते हुए कहा "उद्योग विभाग के अनुसार जो सब्सिडी दी जाती है वो दी गई है. पांचों को ब्याज अनुदान में 75 लाख 31 हजार और स्थायी पूंजी में 60 लाख की सहायता दी गई. अपने 2023 में भी कांग्रेस के शासन काल में 18 उद्योग बंद हुए. रमन सिंह के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पांच साल में 27 उद्योग बंद हुए. किसी का उद्योग नहीं चल पाता है तो बंद कर देते हैं."

महंत ने कहा मंत्री जी घबरा रहे हैं. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती हम मना रहे हैं. पंडरिया में शक्कर कारखाना खोला गया जो 18 फरवरी को बंद हुआ. क्योंकि आपने गन्ना उत्पादकों को पैसे नहीं दिए. भौरमदेव शक्कर कारखाना 26 जनवरी से बंद, जहां बिजली भी उत्पादन होता था. बालोद का शक्कर कारखाना बंद. हमारी सरकार ने मक्का से एथेनॉल बनाने का कारखाना तैयार किया लेकिन वो चालू नहीं हुआ क्योंकि उसमें भूपेश बघेल का नाम लिखा हुआ है सूरजपुर में शक्कर कारखाना बंद. हमारी सरकार में ये व्यवस्था की गई थी कि गन्ना किसानों को फंड दिया जाए और उन्हें कोई कठिनाई ना हो. लगातार आप उद्योग बंद करेंगे, किसी को लीज पर देना चाहते हैं किसी को किराए पर देना चाहते है तो नई औद्योगिक नीति क्यों बना रहे हैं.

मंत्री लखनलाल ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि नेता प्रतिपक्ष जी अलग प्रश्न पूछ रहे हैं. शक्कर कारखाने के बारे में पूछ रहे हैं तो उसके लिए अलग से जवाब दे दिया जाएगा. रमन सिंह ने कहा आप सिर्फ मिनी स्टील उद्योगों के बारे में सवाल पूछे. चंद्राकर ने कहा नेता प्रतिपक्ष सीमित कैसे रह सकते हैं वो असीमित व्यक्ति है.

महंत ने पूछा जनवरी 2024 से 2025 जनवरी तक क्या एक भी मिनी स्टील प्लांट खुला है. मंत्री ने जवाब दिया कि एक भी स्टील प्लांट नहीं खुला है. महंत ने पूछा मिनी स्टील प्लांट के जो उद्योग बंद हुए तो क्या कारखाना अधिनियम और श्रम विभाग अधिनियम के तहत प्रभावितों को मुआवजा दिया गया है. मंत्री ने कहा कि मुआवजा नहीं दिया गया है. नया उद्योग खुलने पर उन्हें सहयोग दिया जाएगा. महंत ने कहा प्रश्न बहुत गंभीर है लेकिन उत्तर बहुत ही सामान्य दिया गया. मंत्री ने कहा श्रम विभाग के नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: महंत ने कहा वित्तीय कारणों से जो उद्योग बंद हुए उनके लिए सरकार ने क्या किया, मंत्री लखनलाल का जवाब

Raipur, CG

बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पूछा- वर्तमान उद्योग नीति की समीक्षा कर नई उद्योग नीति जारी की जाएगी. नई उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा. मैंने मंत्री जी से पूछा कि जनवरी 2024 से 25 तक कितने उत्पादन कार्य बंद हुए. जिसमें पांच उत्पादन कार्य बंद हुए, 274 लोगों को सेवा से अलग किया गया. राजनांदगांव में उत्पादन केंद्र बंद किया. उद्योग मंत्री से सवाल है कि खनिज से संबंधित एक जिले के पांच उत्पादन कार्य बंद हुए. सभी वित्तीय कार्यों से बंद हुए. इन लोगों को आपने सहयोग क्यों नहीं किया.

मंत्री लखनलाल ने जवाब देते हुए कहा "उद्योग विभाग के अनुसार जो सब्सिडी दी जाती है वो दी गई है. पांचों को ब्याज अनुदान में 75 लाख 31 हजार और स्थायी पूंजी में 60 लाख की सहायता दी गई. अपने 2023 में भी कांग्रेस के शासन काल में 18 उद्योग बंद हुए. रमन सिंह के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पांच साल में 27 उद्योग बंद हुए. किसी का उद्योग नहीं चल पाता है तो बंद कर देते हैं."

महंत ने कहा मंत्री जी घबरा रहे हैं. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती हम मना रहे हैं. पंडरिया में शक्कर कारखाना खोला गया जो 18 फरवरी को बंद हुआ. क्योंकि आपने गन्ना उत्पादकों को पैसे नहीं दिए. भौरमदेव शक्कर कारखाना 26 जनवरी से बंद, जहां बिजली भी उत्पादन होता था. बालोद का शक्कर कारखाना बंद. हमारी सरकार ने मक्का से एथेनॉल बनाने का कारखाना तैयार किया लेकिन वो चालू नहीं हुआ क्योंकि उसमें भूपेश बघेल का नाम लिखा हुआ है सूरजपुर में शक्कर कारखाना बंद. हमारी सरकार में ये व्यवस्था की गई थी कि गन्ना किसानों को फंड दिया जाए और उन्हें कोई कठिनाई ना हो. लगातार आप उद्योग बंद करेंगे, किसी को लीज पर देना चाहते हैं किसी को किराए पर देना चाहते है तो नई औद्योगिक नीति क्यों बना रहे हैं.

मंत्री लखनलाल ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि नेता प्रतिपक्ष जी अलग प्रश्न पूछ रहे हैं. शक्कर कारखाने के बारे में पूछ रहे हैं तो उसके लिए अलग से जवाब दे दिया जाएगा. रमन सिंह ने कहा आप सिर्फ मिनी स्टील उद्योगों के बारे में सवाल पूछे. चंद्राकर ने कहा नेता प्रतिपक्ष सीमित कैसे रह सकते हैं वो असीमित व्यक्ति है.

महंत ने पूछा जनवरी 2024 से 2025 जनवरी तक क्या एक भी मिनी स्टील प्लांट खुला है. मंत्री ने जवाब दिया कि एक भी स्टील प्लांट नहीं खुला है. महंत ने पूछा मिनी स्टील प्लांट के जो उद्योग बंद हुए तो क्या कारखाना अधिनियम और श्रम विभाग अधिनियम के तहत प्रभावितों को मुआवजा दिया गया है. मंत्री ने कहा कि मुआवजा नहीं दिया गया है. नया उद्योग खुलने पर उन्हें सहयोग दिया जाएगा. महंत ने कहा प्रश्न बहुत गंभीर है लेकिन उत्तर बहुत ही सामान्य दिया गया. मंत्री ने कहा श्रम विभाग के नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-assembly-budget-session-mahant-said-what-the-government-did/article-11900

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.