छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: डिप्टी सीएम अरुण साव का दावा, इस साल का बजट बेहद खास

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सभी विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों संग बैठकों का दौर जारी है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने वाला है. इस साल के बजट को लेकर सभी विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा जारी है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी एक के बाद एक सभी विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बजट प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अहम बैठक : सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में बैठक आयोजित की गई, जहां वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट और नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा हुई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्ताव पर भी ओपी चौधरी की मौजूदगी में चर्चा हुई. बजट चर्चा के दौरान अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल सहित सभी विभागों के सचिव व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

इन विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा : छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को लेकर आयोजित बैठक में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुपालन विभाग, ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति, जनशिकायत निवारण, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, जनसंपर्क, खनिज साधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, ऊर्जा विभाग के बजट प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

DISCUSSION ON BUDGET PROPOSALS of CG
वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ सीएम साय की बैठक 
 
"बजट पर सरकार की तैयारी पूरी": सोमवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ बैठक कर उनके विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा की. डिप्टी सीएम ने इस साल के बजट को बेहद खास बताया है.

विधानसभा का बजट सत्र इस बार 24 फरवरी से शुरू हो रहा है. यह सत्र बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण होने वाला है. सरकार की अपनी पूरी तैयारी है. इस सत्र में 17 बैठकें होने वाली है. विधानसभा का कार्यसूची और कार्य नियम हैं, उसके हिसाब से माननीय सदस्यों के प्रश्न होंगे : अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

24 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र इस साल 24 फरवरी से शुरू होगा. इस साल के बजट सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे. इससे पहले सभी विभागों के बजट एवं नवीन मद प्रस्तावों पर मंत्रीयों और अधिकारियों संग वित्त मंत्री के बैठकों का दौर जारी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: डिप्टी सीएम अरुण साव का दावा, इस साल का बजट बेहद खास

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने वाला है. इस साल के बजट को लेकर सभी विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा जारी है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी एक के बाद एक सभी विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बजट प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अहम बैठक : सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में बैठक आयोजित की गई, जहां वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट और नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा हुई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्ताव पर भी ओपी चौधरी की मौजूदगी में चर्चा हुई. बजट चर्चा के दौरान अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल सहित सभी विभागों के सचिव व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

इन विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा : छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को लेकर आयोजित बैठक में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुपालन विभाग, ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति, जनशिकायत निवारण, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, जनसंपर्क, खनिज साधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, ऊर्जा विभाग के बजट प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

DISCUSSION ON BUDGET PROPOSALS of CG
वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ सीएम साय की बैठक 
 
"बजट पर सरकार की तैयारी पूरी": सोमवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ बैठक कर उनके विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा की. डिप्टी सीएम ने इस साल के बजट को बेहद खास बताया है.

विधानसभा का बजट सत्र इस बार 24 फरवरी से शुरू हो रहा है. यह सत्र बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण होने वाला है. सरकार की अपनी पूरी तैयारी है. इस सत्र में 17 बैठकें होने वाली है. विधानसभा का कार्यसूची और कार्य नियम हैं, उसके हिसाब से माननीय सदस्यों के प्रश्न होंगे : अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

24 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र इस साल 24 फरवरी से शुरू होगा. इस साल के बजट सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे. इससे पहले सभी विभागों के बजट एवं नवीन मद प्रस्तावों पर मंत्रीयों और अधिकारियों संग वित्त मंत्री के बैठकों का दौर जारी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-budget-2025-26-deputy-cm-arun-saws-claim-this-years/article-10654

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.