छत्तीसगढ़ बजट सत्र शुरू: कवासी लखमा ने एक साल बाद सदन में दी उपस्थिति, आर्थिक सर्वेक्षण पेश

छत्तीसगढ़

On

भाजपा नेताओं से गले मिलने, बजट और विधेयक पर सियासी नजरें टिकी

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसमें सरकार ने विकास परियोजनाओं और सुरक्षा उपलब्धियों का विवरण दिया। राज्यपाल ने कहा कि रायपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा और पिछले दो वर्षों में 532 नक्सली न्यूट्रलाइज्ड किए गए हैं।

कवासी लखमा की वापसी

करीब एक साल जेल में रहने के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा पहली बार सदन में दिखाई दिए। लखमा ने भाजपा नेताओं अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम और धर्मजीत सिंह से गले मिलकर अभिवादन किया। इस दौरान चंद्राकर ने उनके कंधे थप-थपाई कर स्वागत किया। लखमा को जमानत मिलने के बाद विधानसभा में शामिल होने की अनुमति मिली है, लेकिन उनकी गतिविधियाँ केवल सदन तक सीमित रहेंगी और वे अपने केस पर कोई बयान नहीं दे सकते।

आर्थिक सर्वेक्षण और बजट की तैयारी

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश किया। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की GSDP स्थिर कीमतों पर 8.11% वृद्धि दर्ज कर सकती है और प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले वर्ष 1,62,848 रुपये थी।

आर्थिक सर्वेक्षण ने राज्य की वृद्धि को तीन प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित किया:

  • कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र: 7.49%

  • उद्योग क्षेत्र: 7.21%

  • सेवा क्षेत्र: 9.11%

वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंगलवार को पेश किया जाएगा। इस बार का बजट इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, उद्योग, युवा, महिला और किसान कल्याण पर केंद्रित रहेगा। जिलों में नालंदा लाइब्रेरी, शहरों में स्टेडियम और रिंग रोड निर्माण, तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव है।

सदन की कार्यवाही और राजनीतिक परिदृश्य

सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। इस सत्र में 2813 प्रश्न, 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 13 अशासकीय संकल्प और 112 याचिकाएं विचारार्थ प्रस्तुत हैं। विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

महत्वपूर्ण विधेयक

सत्र में दो अहम विधेयक पेश किए जाएंगे:

  1. छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026

  2. छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक, 2026

कवासी लखमा की सदन में उपस्थिति सशर्त है। उन्हें केवल बजट और सामान्य विषयों पर चर्चा की अनुमति है, अपने केस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। उनकी आवाजाही पर सदन सचिव की निगरानी रहेगी और किसी क्षेत्रीय कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे।

----------------------------

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2026 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ बजट सत्र शुरू: कवासी लखमा ने एक साल बाद सदन में दी उपस्थिति, आर्थिक सर्वेक्षण पेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसमें सरकार ने विकास परियोजनाओं और सुरक्षा उपलब्धियों का विवरण दिया। राज्यपाल ने कहा कि रायपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा और पिछले दो वर्षों में 532 नक्सली न्यूट्रलाइज्ड किए गए हैं।

कवासी लखमा की वापसी

करीब एक साल जेल में रहने के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा पहली बार सदन में दिखाई दिए। लखमा ने भाजपा नेताओं अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम और धर्मजीत सिंह से गले मिलकर अभिवादन किया। इस दौरान चंद्राकर ने उनके कंधे थप-थपाई कर स्वागत किया। लखमा को जमानत मिलने के बाद विधानसभा में शामिल होने की अनुमति मिली है, लेकिन उनकी गतिविधियाँ केवल सदन तक सीमित रहेंगी और वे अपने केस पर कोई बयान नहीं दे सकते।

आर्थिक सर्वेक्षण और बजट की तैयारी

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश किया। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की GSDP स्थिर कीमतों पर 8.11% वृद्धि दर्ज कर सकती है और प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले वर्ष 1,62,848 रुपये थी।

आर्थिक सर्वेक्षण ने राज्य की वृद्धि को तीन प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित किया:

  • कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र: 7.49%

  • उद्योग क्षेत्र: 7.21%

  • सेवा क्षेत्र: 9.11%

वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंगलवार को पेश किया जाएगा। इस बार का बजट इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, उद्योग, युवा, महिला और किसान कल्याण पर केंद्रित रहेगा। जिलों में नालंदा लाइब्रेरी, शहरों में स्टेडियम और रिंग रोड निर्माण, तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव है।

सदन की कार्यवाही और राजनीतिक परिदृश्य

सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। इस सत्र में 2813 प्रश्न, 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 13 अशासकीय संकल्प और 112 याचिकाएं विचारार्थ प्रस्तुत हैं। विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

महत्वपूर्ण विधेयक

सत्र में दो अहम विधेयक पेश किए जाएंगे:

  1. छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026

  2. छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक, 2026

कवासी लखमा की सदन में उपस्थिति सशर्त है। उन्हें केवल बजट और सामान्य विषयों पर चर्चा की अनुमति है, अपने केस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। उनकी आवाजाही पर सदन सचिव की निगरानी रहेगी और किसी क्षेत्रीय कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे।

----------------------------

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-budget-session-begins-kawasi-lakhma-appeared-in-the-house/article-47005

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.