छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

Raipur, CG

पूरे प्रदेश से 27480 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. फिलहाल यह मुकाबला दो दलों के बीच होगा. मुकाबला जय व्यापार पैनल और एकता पेनल के बीच होगा. पूरे प्रदेश में चेंबर के सदस्यों की संख्या 27480 है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 5 मार्च 2025 को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 मार्च 2025 को होगा. 14 अप्रैल से 4 मई तक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. प्रदेश के मनेंद्रगढ़, अंबिकापुर, धमतरी, रायगढ़, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर और रायपुर में मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा ने बताया कि ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के निर्वाचन टीम बनाई गई है. चुनाव की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है. पूरे प्रदेश में 27480 मतदाता हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महासचिव कोषाध्यक्ष के अतिरिक्त 48 उपाध्यक्ष और 48 मंत्रियों का भी चुनाव होना है. जहां संख्या 100 से कम है वहां पर पदाधिकारियों का मनोनयन होगा. रायपुर में सबसे अधिक मतदाता हैं जिसमें लगभग 12 हजार 220 मतदाता है जो इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें
  • चेम्बर चुनाव 2025 की चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 मार्च 2025 को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.
  • 6 मार्च से 8 मार्च तक मतदाता सूची में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा.
  • 10 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन संध्या 5 बजे होगा.
  • 17 से 19 मार्च तक नामांकन पत्र की प्राप्ति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा.
  • 17 से 19 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल प्राप्ति दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी.
  • नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 मार्च है.
  • सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल करना होगा.
  • 22 मार्च को नामांकन पत्र जांच पश्चात प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन शाम 5 बजे होगा.
  • 24 मार्च को प्राप्त आपत्तियां सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक देखी जाएगी.
  • आपत्तियों का निराकरण उसी दिन शाम 4 से 6 बजे तक किया जाएगा.
  • वैध प्रत्याशियों के प्राथमिक सूची का प्रकाशन 24 मार्च शाम 6 बजे होगा.
  • 26 मार्च को नामांकन पत्र वापसी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.
  • नाम वापसी पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन 27 मार्च शाम 6 बजे तक होगा.
  • 29 मार्च को अधिकृत प्रत्याशियों की सूची एवं चुनाव चिन्ह हेतु आवेदन जमा करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा.
  • 1 अप्रैल को प्रत्याशियों की घोषणा एवं चुनाव चिन्ह का आबंटन एवं प्रकाशन शाम 6 बजे होगा.

कहां डाले जाएंगे वोट

  • 14 अप्रैल को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ एवं सरस्वती शिशु मंदिर में वोट डाले जाएंगे.
  • 15 अप्रैल को मेनोनाइट हिंदी हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी में वोट पड़ेंगे.
  • 16 अप्रैल सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर रायगढ़ में वोट डाले जाएंगे.
  • 20 और 21अप्रैल अग्रसेन भवन सेक्टर 6 भिलाई में वोटिंग होगी.
  • 24 अप्रैल उदयाचल भवन राजनंदगांव में वोट डाले जाएंगे.
  • 27 अप्रैल श्री झूलेलाल मंगल भवन बिलासपुर में मतदान होगा.
  • 3 मई श्री गुजराती शाला भवन देवेंद्र नगर रायपुर और 4 मई सरस्वती शिशु मंदिर देवेंद्र नगर रायपुर में मतदान होने हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. फिलहाल यह मुकाबला दो दलों के बीच होगा. मुकाबला जय व्यापार पैनल और एकता पेनल के बीच होगा. पूरे प्रदेश में चेंबर के सदस्यों की संख्या 27480 है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 5 मार्च 2025 को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 मार्च 2025 को होगा. 14 अप्रैल से 4 मई तक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. प्रदेश के मनेंद्रगढ़, अंबिकापुर, धमतरी, रायगढ़, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर और रायपुर में मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा ने बताया कि ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के निर्वाचन टीम बनाई गई है. चुनाव की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है. पूरे प्रदेश में 27480 मतदाता हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महासचिव कोषाध्यक्ष के अतिरिक्त 48 उपाध्यक्ष और 48 मंत्रियों का भी चुनाव होना है. जहां संख्या 100 से कम है वहां पर पदाधिकारियों का मनोनयन होगा. रायपुर में सबसे अधिक मतदाता हैं जिसमें लगभग 12 हजार 220 मतदाता है जो इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें
  • चेम्बर चुनाव 2025 की चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 मार्च 2025 को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.
  • 6 मार्च से 8 मार्च तक मतदाता सूची में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा.
  • 10 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन संध्या 5 बजे होगा.
  • 17 से 19 मार्च तक नामांकन पत्र की प्राप्ति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा.
  • 17 से 19 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल प्राप्ति दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी.
  • नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 मार्च है.
  • सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल करना होगा.
  • 22 मार्च को नामांकन पत्र जांच पश्चात प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन शाम 5 बजे होगा.
  • 24 मार्च को प्राप्त आपत्तियां सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक देखी जाएगी.
  • आपत्तियों का निराकरण उसी दिन शाम 4 से 6 बजे तक किया जाएगा.
  • वैध प्रत्याशियों के प्राथमिक सूची का प्रकाशन 24 मार्च शाम 6 बजे होगा.
  • 26 मार्च को नामांकन पत्र वापसी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.
  • नाम वापसी पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन 27 मार्च शाम 6 बजे तक होगा.
  • 29 मार्च को अधिकृत प्रत्याशियों की सूची एवं चुनाव चिन्ह हेतु आवेदन जमा करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा.
  • 1 अप्रैल को प्रत्याशियों की घोषणा एवं चुनाव चिन्ह का आबंटन एवं प्रकाशन शाम 6 बजे होगा.

कहां डाले जाएंगे वोट

  • 14 अप्रैल को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ एवं सरस्वती शिशु मंदिर में वोट डाले जाएंगे.
  • 15 अप्रैल को मेनोनाइट हिंदी हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी में वोट पड़ेंगे.
  • 16 अप्रैल सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर रायगढ़ में वोट डाले जाएंगे.
  • 20 और 21अप्रैल अग्रसेन भवन सेक्टर 6 भिलाई में वोटिंग होगी.
  • 24 अप्रैल उदयाचल भवन राजनंदगांव में वोट डाले जाएंगे.
  • 27 अप्रैल श्री झूलेलाल मंगल भवन बिलासपुर में मतदान होगा.
  • 3 मई श्री गुजराती शाला भवन देवेंद्र नगर रायपुर और 4 मई सरस्वती शिशु मंदिर देवेंद्र नगर रायपुर में मतदान होने हैं.
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-chamber-of-commerce-and-industries-fasting-for-the-election/article-12283

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.