छत्तीसगढ़ : इस हिस्से में आज बारिश की संभावना, 3 दिन में आएगी ठंडक

Raipur, CG

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव क्षेत्र का असर अगले 4 दिनों तक प्रदेश में दिखाई दे सकता है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक खास बदलाव की संभावना नहीं है।

अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 33.2°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17°C दर्ज किया गया। दरभा में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में तमिलनाडु तट के पास सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और तमिलनाडु, पांडिचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को प्रभावित करेगा। इस सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा बनी रहेगी।

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर शहर में आज आकाश आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Oct 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ : इस हिस्से में आज बारिश की संभावना, 3 दिन में आएगी ठंडक

Raipur, CG

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव क्षेत्र का असर अगले 4 दिनों तक प्रदेश में दिखाई दे सकता है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक खास बदलाव की संभावना नहीं है।

अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 33.2°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17°C दर्ज किया गया। दरभा में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में तमिलनाडु तट के पास सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और तमिलनाडु, पांडिचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को प्रभावित करेगा। इस सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा बनी रहेगी।

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर शहर में आज आकाश आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-chance-of-rain-in-this-part-today-coolness-will/article-36162

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.