छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव रिजल्ट, कांग्रेस की हार पर बोले टीएस बाबा, 'चुनाव में 5 टन मुर्गा, मनमाना परिसीमन'

Sarguja, CG

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार पर कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव की प्रतिक्रया सामने आई है.

कांग्रेस को मजबूत करने पर फोकस: टीएस सिंहदेव ने साफ कर दिया है कि कई लोग उस पद में फिट बैठते हैं. संगठन किसी को भी जिम्मेदारी दे सकता है लेकिन मेरे लिए सबसे पहले मेरा बूथ, मेरी विधान सभा, मेरी लोकसभा है, जिसमे हम हारे हैं. इन सब को मजबूत करते हुए आगे प्रदेश को कांग्रेस को मजबूत करने का काम करना होगा.

भाजपा से मिली करारी शिकस्त: दरअसल सिंहदेव के गृहनगर अंबिकापुर समेत पूरे प्रदेश की दस नगर निगम में भाजपा का कब्जा हो चुका है. कांग्रेस 10-0 से इस मुकाबले में हार चुकी है. छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव से हमने बातचीत की और हार के कारण जाने.

कांग्रेस की हार का पहला कारण: सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की हार के कई कारण रहे हैं. पहला ये कि जिसकी भी सरकार प्रदेश में होती है, जनता उस दल के लोगों को चुनती है, वो चाहती है कि अभी तो वार्ड का विकास इनसे ही होगा. जब कांग्रेस सत्ता में थी तो ऐसे ही परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आये थे.

कांग्रेस की हार का दूसरा कारण: सिंहदेव ने बताया की हार का दूसरा कारण यह है कि शहर में भाजपा के पास संसाधन अधिक होते हैं. हमेशा देखा गया है कि सत्ता भी है और कांग्रेस में संसाधन का अभाव दिखता है. अभी किसी साथी ने बताया कि 5 टन मुर्गा आया है. अब सोचिये की इतना मुर्गा कहां बंटा होगा.

कांग्रेस की हार का तीसरा कारण: सिंहदेव ने हार के तीसरे कारण पर कहा कि सत्ता का दुरूपयोग कर प्रशासनिक अमले ने जिस तरह काम किया, वो भी बड़ा फैक्टर रहा. वार्डों के मनमुताबिक परिसीमन किये गये. अपने अनुसार वार्ड बनाये गये. ये सभी करते हैं लेकिन इतना कि 26 सौ के अनुपात में वार्ड रखने थे, लेकिन अंबिकापुर में कहीं 12 सौ का वार्ड है तो कहीं 44 सौ मतदाताओं का भी वार्ड है. ये विसंगति है. ऐसा नहीं किया जा सकता है.

पीसीसी चीफ के नाम की चर्चा पर क्या कहते हैं सिंहदेव: वहीं पीसीसी चीफ के लिए अपने नाम की चर्चा पर सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस में कई सीनियर लीडर हैं, जो उस लायक हैं. आदिवासी समाज से भी हैं और ओबीसी समाज से भी हैं. कुछ बड़ी जिम्मेदारियों में हैं तो बाकियों का नाम पीसीसी अध्यक्ष के लिए माना जा रहा है, वैसे ही मेरे नाम की भी चर्चा है.

क्या जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं ?: सिंहदेव ने कहा कि पार्टी जिसे मौका देगी वो काम करेगा. विधानसभा चुनाव के बाद मैं लगातार घरेलू काम में व्यस्त था. जिस कारण कई बार पार्टी से मिली जिम्मेदारियों में उतना समय नहीं दे पाया, लेकिन अब मैंने दिल्ली में भी बता दिया है कि अब मै तैयार हूं जिम्मेदारी निभाने के लिए.

सिंहदेव के मन की बात: सिंहदेव ने कहा कि दूसरे राज्यों में अध्यक्ष बदले गये हैं. स्वाभाविक है. उसकी वजह से भी यहां बदलाव की बात होती है. मेरे मन की बात ये है की सबसे पहले मैं अपने बूथ में कांग्रेस को मजबूत करूं, फिर अपनी विधानसभा और लोकसभा में और फिर पूरे राज्य में, क्योंकि हम सरगुजा लोकसभा भी हारे हैं. संभाग की 14 विधानसभा भी हारे हैं और मेरी विधानसभा में भी हार का सामना करना पड़ा था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव रिजल्ट, कांग्रेस की हार पर बोले टीएस बाबा, 'चुनाव में 5 टन मुर्गा, मनमाना परिसीमन'

Sarguja, CG

कांग्रेस को मजबूत करने पर फोकस: टीएस सिंहदेव ने साफ कर दिया है कि कई लोग उस पद में फिट बैठते हैं. संगठन किसी को भी जिम्मेदारी दे सकता है लेकिन मेरे लिए सबसे पहले मेरा बूथ, मेरी विधान सभा, मेरी लोकसभा है, जिसमे हम हारे हैं. इन सब को मजबूत करते हुए आगे प्रदेश को कांग्रेस को मजबूत करने का काम करना होगा.

भाजपा से मिली करारी शिकस्त: दरअसल सिंहदेव के गृहनगर अंबिकापुर समेत पूरे प्रदेश की दस नगर निगम में भाजपा का कब्जा हो चुका है. कांग्रेस 10-0 से इस मुकाबले में हार चुकी है. छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव से हमने बातचीत की और हार के कारण जाने.

कांग्रेस की हार का पहला कारण: सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की हार के कई कारण रहे हैं. पहला ये कि जिसकी भी सरकार प्रदेश में होती है, जनता उस दल के लोगों को चुनती है, वो चाहती है कि अभी तो वार्ड का विकास इनसे ही होगा. जब कांग्रेस सत्ता में थी तो ऐसे ही परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आये थे.

कांग्रेस की हार का दूसरा कारण: सिंहदेव ने बताया की हार का दूसरा कारण यह है कि शहर में भाजपा के पास संसाधन अधिक होते हैं. हमेशा देखा गया है कि सत्ता भी है और कांग्रेस में संसाधन का अभाव दिखता है. अभी किसी साथी ने बताया कि 5 टन मुर्गा आया है. अब सोचिये की इतना मुर्गा कहां बंटा होगा.

कांग्रेस की हार का तीसरा कारण: सिंहदेव ने हार के तीसरे कारण पर कहा कि सत्ता का दुरूपयोग कर प्रशासनिक अमले ने जिस तरह काम किया, वो भी बड़ा फैक्टर रहा. वार्डों के मनमुताबिक परिसीमन किये गये. अपने अनुसार वार्ड बनाये गये. ये सभी करते हैं लेकिन इतना कि 26 सौ के अनुपात में वार्ड रखने थे, लेकिन अंबिकापुर में कहीं 12 सौ का वार्ड है तो कहीं 44 सौ मतदाताओं का भी वार्ड है. ये विसंगति है. ऐसा नहीं किया जा सकता है.

पीसीसी चीफ के नाम की चर्चा पर क्या कहते हैं सिंहदेव: वहीं पीसीसी चीफ के लिए अपने नाम की चर्चा पर सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस में कई सीनियर लीडर हैं, जो उस लायक हैं. आदिवासी समाज से भी हैं और ओबीसी समाज से भी हैं. कुछ बड़ी जिम्मेदारियों में हैं तो बाकियों का नाम पीसीसी अध्यक्ष के लिए माना जा रहा है, वैसे ही मेरे नाम की भी चर्चा है.

क्या जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं ?: सिंहदेव ने कहा कि पार्टी जिसे मौका देगी वो काम करेगा. विधानसभा चुनाव के बाद मैं लगातार घरेलू काम में व्यस्त था. जिस कारण कई बार पार्टी से मिली जिम्मेदारियों में उतना समय नहीं दे पाया, लेकिन अब मैंने दिल्ली में भी बता दिया है कि अब मै तैयार हूं जिम्मेदारी निभाने के लिए.

सिंहदेव के मन की बात: सिंहदेव ने कहा कि दूसरे राज्यों में अध्यक्ष बदले गये हैं. स्वाभाविक है. उसकी वजह से भी यहां बदलाव की बात होती है. मेरे मन की बात ये है की सबसे पहले मैं अपने बूथ में कांग्रेस को मजबूत करूं, फिर अपनी विधानसभा और लोकसभा में और फिर पूरे राज्य में, क्योंकि हम सरगुजा लोकसभा भी हारे हैं. संभाग की 14 विधानसभा भी हारे हैं और मेरी विधानसभा में भी हार का सामना करना पड़ा था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-civic-election-result-congress-said-on-the-defeat-of/article-10296

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.