छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: आज जारी होगा कांग्रेस का घोषणापत्र, दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

Raipur, CG

रायपुर में दीपक बैज, कवर्धा में भूपेश बघेल, मनेंद्रगढ़ में महंत और अंबिकापुर में सिंहदेव एक साथ करेंगे जारी.

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र आज जारी किया जाएगा. घोषणा पत्र कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. साथ ही सभी जिला मुख्यालय में भी इसी समय यह घोषणा पत्र जारी होगा. अलग अगल जिलों में अलग अलग दिग्गजों के द्वारा घोषणापत्र जारी किया जाएगा. कांग्रेस के बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है. जिनको जिम्मेदारी दी गई है उसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक सहित अन्य कांग्रेसी वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.

कांग्रेस का घोषणापत्र कल होगा जारी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन रायपुर में घोषणापत्र जारी करेंगे. वही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को मनेन्द्रगढ़ में घोषणापत्र जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कवर्धा में घोषणापत्र जारी करना है. पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव को अंबिकापुर में घोषणापत्र जारी करने की जिम्मेदारी पार्टी ने दी है.

दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी: इसके अलावा पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू महासमुंद, पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डगांव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल चिरमिरी, पूर्व मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल गरियाबंद, विधायक लखेश्वर बघेल जगदलपुर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा धमतरी में घोषणापत्र जारी करेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: आज जारी होगा कांग्रेस का घोषणापत्र, दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

Raipur, CG

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र आज जारी किया जाएगा. घोषणा पत्र कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. साथ ही सभी जिला मुख्यालय में भी इसी समय यह घोषणा पत्र जारी होगा. अलग अगल जिलों में अलग अलग दिग्गजों के द्वारा घोषणापत्र जारी किया जाएगा. कांग्रेस के बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है. जिनको जिम्मेदारी दी गई है उसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक सहित अन्य कांग्रेसी वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.

कांग्रेस का घोषणापत्र कल होगा जारी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन रायपुर में घोषणापत्र जारी करेंगे. वही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को मनेन्द्रगढ़ में घोषणापत्र जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कवर्धा में घोषणापत्र जारी करना है. पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव को अंबिकापुर में घोषणापत्र जारी करने की जिम्मेदारी पार्टी ने दी है.

दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी: इसके अलावा पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू महासमुंद, पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डगांव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल चिरमिरी, पूर्व मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल गरियाबंद, विधायक लखेश्वर बघेल जगदलपुर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा धमतरी में घोषणापत्र जारी करेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-civic-elections-will-be-released-today-congress-manifesto-giants/article-9508

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.