छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक : नेताओं ने विष्णुदेव साय सरकार को घेरने की रणनीति बनाई

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान अलग-अलग दिन अलग-अलग मुद्दों के साथ कांग्रेस सदन में उतरेगी. उन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कांग्रेस ने की है. इसकी रणनीति बनाने के लिए सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई. जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री, सहित कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.बैठक नेता प्रतिपक्ष महंत के शंकर नगर स्थित शासकीय आवास पर रखी गई थी.

सदन से सड़क तक घेरने की रणनीति: इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा की यह दूसरा बजट सत्र है, पहले बजट में साय सरकार ने जो वादे किए थे वो पूरा नहीं हुए, चाहे पीएम आवास हो, चाहे रोजगार हो, चाहे नक्सल का मुद्दा हो, आम जनता और महिलाओं के साथ लूट खसोट जारी है, प्रशासन चुप्पी साधे हुए है, किसानों की बिजली कटौती समेत कई मुद्दे है, काम रोको का प्रस्ताव भी लाने की तैयारी है, हर दिन के लिए अलग अलग स्ट्रैटजी होगी. सदन से सड़क तक घेरने की रणनीति बनी है.

"मोदी की एक भी गारंटी छत्तीसगढ़ में पूरी नहीं": महंत ने कहा 16 माह पहले बीजेपी ने मोदी की गारंटी का लॉलीपॉप दिखाकर एक साल में वादा पूरे करने का झूठा सपना जनता को दिखाया और सत्ता हासिल की थी, उसमें से कुछ को पहले बजट में शामिल कर पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, मोदी की गारंटी के अनुरूप भाजपा का एक भी वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है.

महंत ने कहा 18 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है. हितग्राही को मात्र एक किश्त जारी की गई हैं. उसके बाद आवास पूर्ण होने पर सम्पूर्ण राशि देने का आश्वासन विभागीय अधिकारियों की तरफ से दिया जा रहा है. राशि के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के गरीब हितग्राही, आवास निर्माण नहीं कर पा रहे है. महतारी वंदन योजना में मृतक हितग्राहियों के खाते में राशि दी जा रही है जबकि पात्र हितग्राही, योजना से वंचित हो रहे हैं. अपात्रों, शासकीय कर्मचारियों और फिल्मी कलाकारों को महतारी वंदन का लाभ दिया जा रहा है. योजना शुरू होने से प्रदेश के लगभग 30 हजार पात्र हितग्राहियों को आज तक एक भी किश्त नहीं मिली है.

Chhattisgarh budget session
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने सरकार को घेरने बनाई रणनीति 

महंत ने कहा कि तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को बोनस की 4500 रुपये प्रति मानक बोरा राशि आज तक नहीं मिल पाई है. धान उपार्जन की राशि एक मुश्त देने का किसानों से वादा किया गया था. जिसे सरकार की तरफ से अलग-अलग किश्तों में भुगतान किया जा रहा है. प्रदेश के स्कूलों में 35 हजार शिक्षकों की भर्ती बजट में घोषणा की गई थी, राशि भी स्वीकृत हुई, एक वर्ष बीतने के बाद भर्ती का विज्ञापन तक नहीं निकाला गया.

Chhattisgarh budget session
कांग्रेस विधायक दल की बैठक 
 
साय सरकार को बजट सत्र में घेरने की रणनीति: महंत ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल जनता देख रही है. प्रदेश में गैंगवार चल रहा है. राजधानी के पुलिस थानों और जेल के सामने दिन दहाड़े गोलियां चल जाती है. प्रदेश मादक पदार्थो की तस्करी और अवैध शराब का कॉरिडोर बन गया है. प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्राओ से अनाचार के मामले गंभीर है. आदिवासी कन्या आश्रमों में पढ़ने वाली छात्राएं गर्भवती हो रही है. प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है.
Chhattisgarh budget session
बजट सत्र में कांग्रेस रहेगी आक्रामक 
महंत ने कहा कि प्रदेश के जल-जंगल-जमीन, उद्योग धंधे, निजी क्षेत्रों को बेचने की विधिवत योजना बनाई जा रही है. ऐसे कई जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को आइना दिखाने का काम इस बजट सत्र में कांग्रेस पार्टी करेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक : नेताओं ने विष्णुदेव साय सरकार को घेरने की रणनीति बनाई

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान अलग-अलग दिन अलग-अलग मुद्दों के साथ कांग्रेस सदन में उतरेगी. उन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कांग्रेस ने की है. इसकी रणनीति बनाने के लिए सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई. जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री, सहित कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.बैठक नेता प्रतिपक्ष महंत के शंकर नगर स्थित शासकीय आवास पर रखी गई थी.

सदन से सड़क तक घेरने की रणनीति: इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा की यह दूसरा बजट सत्र है, पहले बजट में साय सरकार ने जो वादे किए थे वो पूरा नहीं हुए, चाहे पीएम आवास हो, चाहे रोजगार हो, चाहे नक्सल का मुद्दा हो, आम जनता और महिलाओं के साथ लूट खसोट जारी है, प्रशासन चुप्पी साधे हुए है, किसानों की बिजली कटौती समेत कई मुद्दे है, काम रोको का प्रस्ताव भी लाने की तैयारी है, हर दिन के लिए अलग अलग स्ट्रैटजी होगी. सदन से सड़क तक घेरने की रणनीति बनी है.

"मोदी की एक भी गारंटी छत्तीसगढ़ में पूरी नहीं": महंत ने कहा 16 माह पहले बीजेपी ने मोदी की गारंटी का लॉलीपॉप दिखाकर एक साल में वादा पूरे करने का झूठा सपना जनता को दिखाया और सत्ता हासिल की थी, उसमें से कुछ को पहले बजट में शामिल कर पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, मोदी की गारंटी के अनुरूप भाजपा का एक भी वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है.

महंत ने कहा 18 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है. हितग्राही को मात्र एक किश्त जारी की गई हैं. उसके बाद आवास पूर्ण होने पर सम्पूर्ण राशि देने का आश्वासन विभागीय अधिकारियों की तरफ से दिया जा रहा है. राशि के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के गरीब हितग्राही, आवास निर्माण नहीं कर पा रहे है. महतारी वंदन योजना में मृतक हितग्राहियों के खाते में राशि दी जा रही है जबकि पात्र हितग्राही, योजना से वंचित हो रहे हैं. अपात्रों, शासकीय कर्मचारियों और फिल्मी कलाकारों को महतारी वंदन का लाभ दिया जा रहा है. योजना शुरू होने से प्रदेश के लगभग 30 हजार पात्र हितग्राहियों को आज तक एक भी किश्त नहीं मिली है.

Chhattisgarh budget session
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने सरकार को घेरने बनाई रणनीति 

महंत ने कहा कि तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को बोनस की 4500 रुपये प्रति मानक बोरा राशि आज तक नहीं मिल पाई है. धान उपार्जन की राशि एक मुश्त देने का किसानों से वादा किया गया था. जिसे सरकार की तरफ से अलग-अलग किश्तों में भुगतान किया जा रहा है. प्रदेश के स्कूलों में 35 हजार शिक्षकों की भर्ती बजट में घोषणा की गई थी, राशि भी स्वीकृत हुई, एक वर्ष बीतने के बाद भर्ती का विज्ञापन तक नहीं निकाला गया.

Chhattisgarh budget session
कांग्रेस विधायक दल की बैठक 
 
साय सरकार को बजट सत्र में घेरने की रणनीति: महंत ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल जनता देख रही है. प्रदेश में गैंगवार चल रहा है. राजधानी के पुलिस थानों और जेल के सामने दिन दहाड़े गोलियां चल जाती है. प्रदेश मादक पदार्थो की तस्करी और अवैध शराब का कॉरिडोर बन गया है. प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्राओ से अनाचार के मामले गंभीर है. आदिवासी कन्या आश्रमों में पढ़ने वाली छात्राएं गर्भवती हो रही है. प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है.
Chhattisgarh budget session
बजट सत्र में कांग्रेस रहेगी आक्रामक 
महंत ने कहा कि प्रदेश के जल-जंगल-जमीन, उद्योग धंधे, निजी क्षेत्रों को बेचने की विधिवत योजना बनाई जा रही है. ऐसे कई जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को आइना दिखाने का काम इस बजट सत्र में कांग्रेस पार्टी करेगी.
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-congress-leaders-made-a-strategy-to-surround-vishnudev-sai/article-11526

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.