छत्तीसगढ़ को मिला पहला सेमीकंडक्टर प्लांट, CM विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन, कहा- नवा रायपुर बनेगा 'सिलिकॉन वैली'

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में तकनीकी विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र का भूमिपूजन किया। यह अत्याधुनिक प्लांट देश की अग्रणी सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नवा रायपुर में स्थापित किया जा रहा है।

1,143 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह प्लांट 1.5 लाख वर्ग फीट में फैला होगा और वर्ष 2030 तक 10 अरब चिप्स का निर्माण करेगा। इन चिप्स का उपयोग टेलीकॉम, 6G/7G नेटवर्क, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में किया जाएगा।

CM साय बोले - तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने इसे "गर्व का क्षण" बताते हुए कहा, "यह सेमीकंडक्टर प्लांट न केवल प्रदेश की तकनीकी क्षमताओं को नई दिशा देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर भारत के सपने में भागीदार भी बनाएगा।"

उन्होंने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर उद्योग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत निवेशकों को सुविधाजनक वातावरण प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट प्रोग्राम में राज्य सरकार की पोलीमैटेक प्रबंधन से हुई बातचीत के बाद यह निवेश प्रस्ताव साकार हुआ। सरकार ने तत्परता दिखाते हुए केवल 45 दिनों में भूमि आबंटन और 25 दिनों में लीज डीड पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की।

5,000 से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संयंत्र युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा जरिया बनेगा। मौके पर उन्होंने नियुक्त हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

इस अवसर पर पोलीमैटेक कंपनी के एमडी ईश्वर राव ने राज्य सरकार की नीतियों और सहयोग की सराहना करते हुए 10,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की। इसके तहत कंपनी नवा रायपुर में पावर मॉड्यूल फेब्रिकेशन प्लांट भी स्थापित करेगी, जो ट्रांजिस्टर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में क्रांति लाएगा।

इन प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव पी. दयानंद, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, एनआरडीए सीईओ सौरभ कुमार और सीएसआईडीसी एमडी विश्वेश कुमार सहित कई अधिकारी और कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ को मिला पहला सेमीकंडक्टर प्लांट, CM विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन, कहा- नवा रायपुर बनेगा 'सिलिकॉन वैली'

Raipur, CG

1,143 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह प्लांट 1.5 लाख वर्ग फीट में फैला होगा और वर्ष 2030 तक 10 अरब चिप्स का निर्माण करेगा। इन चिप्स का उपयोग टेलीकॉम, 6G/7G नेटवर्क, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में किया जाएगा।

CM साय बोले - तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने इसे "गर्व का क्षण" बताते हुए कहा, "यह सेमीकंडक्टर प्लांट न केवल प्रदेश की तकनीकी क्षमताओं को नई दिशा देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर भारत के सपने में भागीदार भी बनाएगा।"

उन्होंने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर उद्योग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत निवेशकों को सुविधाजनक वातावरण प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट प्रोग्राम में राज्य सरकार की पोलीमैटेक प्रबंधन से हुई बातचीत के बाद यह निवेश प्रस्ताव साकार हुआ। सरकार ने तत्परता दिखाते हुए केवल 45 दिनों में भूमि आबंटन और 25 दिनों में लीज डीड पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की।

5,000 से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संयंत्र युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा जरिया बनेगा। मौके पर उन्होंने नियुक्त हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

इस अवसर पर पोलीमैटेक कंपनी के एमडी ईश्वर राव ने राज्य सरकार की नीतियों और सहयोग की सराहना करते हुए 10,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की। इसके तहत कंपनी नवा रायपुर में पावर मॉड्यूल फेब्रिकेशन प्लांट भी स्थापित करेगी, जो ट्रांजिस्टर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में क्रांति लाएगा।

इन प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव पी. दयानंद, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, एनआरडीए सीईओ सौरभ कुमार और सीएसआईडीसी एमडी विश्वेश कुमार सहित कई अधिकारी और कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-gets-the-first-semiconductor-plant-cm-vishnudev-sai-said/article-17510

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.