छत्तीसगढ़ को मिली नई सौगात, नवा रायपुर में खुलेगी नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ अब उच्च तकनीकी शिक्षा और अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में एक नए युग की ओर कदम बढ़ा रहा है। नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NSFU) की स्थापना होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को राज्य के दौरे पर यूनिवर्सिटी के स्थायी परिसर का भूमिपूजन करेंगे और ट्रांजिट कैंपस का उद्घाटन भी करेंगे।

राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए नवा रायपुर में 40 एकड़ भूमि आवंटित की है। इस यूनिवर्सिटी की कुल लागत लगभग 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि मुख्य भवन के निर्माण से पहले ही इसी शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए एक अस्थायी ट्रांजिट कैंपस तैयार किया गया है।

अपराध अनुसंधान में मील का पत्थर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि यह यूनिवर्सिटी केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे मध्य भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। फॉरेंसिक साइंस के विशेषज्ञों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस विश्वविद्यालय की स्थापना अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत बनाएगी। साथ ही युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।

गृह मंत्री का व्यस्त दौरा

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान गृह मंत्री अमित शाह नवा रायपुर में यूनिवर्सिटी परिसर के भूमिपूजन के अलावा प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा वे बस्तर क्षेत्र के सुरक्षा बलों से भी मुलाकात करेंगे और शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपंजे के परिजनों से भी मिलेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ को मिली नई सौगात, नवा रायपुर में खुलेगी नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी

Raipur, CG

राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए नवा रायपुर में 40 एकड़ भूमि आवंटित की है। इस यूनिवर्सिटी की कुल लागत लगभग 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि मुख्य भवन के निर्माण से पहले ही इसी शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए एक अस्थायी ट्रांजिट कैंपस तैयार किया गया है।

अपराध अनुसंधान में मील का पत्थर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि यह यूनिवर्सिटी केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे मध्य भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। फॉरेंसिक साइंस के विशेषज्ञों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस विश्वविद्यालय की स्थापना अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत बनाएगी। साथ ही युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।

गृह मंत्री का व्यस्त दौरा

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान गृह मंत्री अमित शाह नवा रायपुर में यूनिवर्सिटी परिसर के भूमिपूजन के अलावा प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा वे बस्तर क्षेत्र के सुरक्षा बलों से भी मुलाकात करेंगे और शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपंजे के परिजनों से भी मिलेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-got-new-gifts-to-open-national-forensic-science-university/article-24791

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.