छत्तीसगढ़ बनेगा नए आपराधिक कानूनों का रोल मॉडल: अमित शाह की समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान

Raypur, cg

देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ ने कमर कस ली है।

 कल नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार की तैयारियों की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ इन कानूनों को लागू करने में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव, राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

न्याय प्रणाली को बनाएंगे तेज़, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तैयार किए गए तीन नए कानून — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — देश की न्याय प्रणाली को तेज़, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-संचालित बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अब साक्ष्य दर्ज करने से लेकर मुकदमा चलाने तक की प्रक्रिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए की जा सकेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

छत्तीसगढ़ की तैयारियों की खुलकर सराहना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में जानकारी दी कि राज्य में अब तक 27 स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) तैयार की जा चुकी हैं। 37,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है और पुलिस थानों, अदालतों और जेलों को डिजिटल तौर पर सुसज्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि नए कानूनों के तहत अब तक 53,981 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से 50% मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

शाह ने दिया सख्त निर्देश: अपराध की जांच में हो तेजी

अमित शाह ने अधिकारियों से कहा कि गंभीर अपराधों की जांच में 60 से 90 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए और इसके लिए DSP स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। साथ ही, उन्होंने नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता भी बताई, ताकि जांच की गति और गुणवत्ता में सुधार हो।

समीक्षा प्रणाली होगी सुदृढ़

बैठक में यह भी तय किया गया कि इन कानूनों के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा के लिए एक संरचित सिस्टम बनाया जाएगा। इसके तहत:

  • मुख्य सचिव और DGP साप्ताहिक समीक्षा करेंगे

  • राज्य के गृह मंत्री द्वि-साप्ताहिक मूल्यांकन करेंगे

  • मुख्यमंत्री हर महीने समीक्षा बैठक करेंगे

अमित शाह ने अंत में कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रयास सराहनीय हैं और केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि छत्तीसगढ़ को इस बदलाव को अवसर के रूप में लेकर "मॉडल स्टेट" बनना चाहिए।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-22 at 12.54.43 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ बनेगा नए आपराधिक कानूनों का रोल मॉडल: अमित शाह की समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान

Raypur, cg

 कल नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार की तैयारियों की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ इन कानूनों को लागू करने में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव, राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

न्याय प्रणाली को बनाएंगे तेज़, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तैयार किए गए तीन नए कानून — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — देश की न्याय प्रणाली को तेज़, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-संचालित बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अब साक्ष्य दर्ज करने से लेकर मुकदमा चलाने तक की प्रक्रिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए की जा सकेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

छत्तीसगढ़ की तैयारियों की खुलकर सराहना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में जानकारी दी कि राज्य में अब तक 27 स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) तैयार की जा चुकी हैं। 37,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है और पुलिस थानों, अदालतों और जेलों को डिजिटल तौर पर सुसज्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि नए कानूनों के तहत अब तक 53,981 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से 50% मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

शाह ने दिया सख्त निर्देश: अपराध की जांच में हो तेजी

अमित शाह ने अधिकारियों से कहा कि गंभीर अपराधों की जांच में 60 से 90 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए और इसके लिए DSP स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। साथ ही, उन्होंने नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता भी बताई, ताकि जांच की गति और गुणवत्ता में सुधार हो।

समीक्षा प्रणाली होगी सुदृढ़

बैठक में यह भी तय किया गया कि इन कानूनों के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा के लिए एक संरचित सिस्टम बनाया जाएगा। इसके तहत:

  • मुख्य सचिव और DGP साप्ताहिक समीक्षा करेंगे

  • राज्य के गृह मंत्री द्वि-साप्ताहिक मूल्यांकन करेंगे

  • मुख्यमंत्री हर महीने समीक्षा बैठक करेंगे

अमित शाह ने अंत में कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रयास सराहनीय हैं और केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि छत्तीसगढ़ को इस बदलाव को अवसर के रूप में लेकर "मॉडल स्टेट" बनना चाहिए।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-22 at 12.54.43 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-has-geared-up-for-the-effective-implementation-of-new/article-18284

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.