Chhattisgarh Liquor Scam : झारखंड के आईएएस अधिकारी समेत सात के खिलाफ केस दर्ज, सरकारी खजाने को नुकसान का आरोप

CG

एसीबी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि झारखंड में रांची निवासी विकास कुमार की शिकायत के आधार पर 7 सितंबर को रायपुर में दर्ज एफआईआर में छत्तीसगढ़ के एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी का भी नाम है।

छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने झारखंड के एक आईएएस अधिकारी समेत सात लोगों के खिलाफ पड़ोसी राज्य की शराब नीति में बदलाव कर वहां के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

एसीबी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि झारखंड में रांची निवासी विकास कुमार की शिकायत के आधार पर 7 सितंबर को रायपुर में दर्ज एफआईआर में छत्तीसगढ़ के एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी का भी नाम है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, व्यवसायी अनवर ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक अरुणपति त्रिपाठी, आईएएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास और अरविंद सिंह (सभी छत्तीसगढ़ के), झारखंड के पूर्व आबकारी सचिव विनय कुमार चौबे और नोएडा के व्यवसायी विधु गुप्ता शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा मेसर्स सुमित फैसिलिटीज के निदेशक, मैनपावर एजेंसियों, शराब आपूर्तिकर्ता एजेंसियों और अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

झारखंड की आबकारी नीति में संशोधन की साजिश रची
टुटेजा, ढेबर, त्रिपाठी, दास और सिंह छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में भी आरोपी हैं। इसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय और छत्तीसगढ़ की एसीबी/ईओडब्ल्यू कर रही है। कथित घोटाला छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार (2018-23) के दौरान सामने आया था। नई एफआईआर के अनुसार, टुटेजा, ढेबर, त्रिपाठी और दास ने एक सिंडिकेट बनाया तथा झारखंड के अधिकारियों के साथ मिलकर उस राज्य की आबकारी नीति में संशोधन करने की साजिश रची। उन्होंने पड़ोसी राज्य में भारतीय और विदेशी शराब की आपूर्ति के टेंडर सिंडिकेट के सदस्यों को दे दिए, जिससे धोखाधड़ी हुई और 2022 तथा 2023 के बीच झारखंड सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

chhattisgarh-liquor-scam-case_6b23ba57f788dc8fd461591ec738417fडुप्लीकेट होलोग्राम इस्तेमाल करने, अपने करीबी कंपनियों को तवज्जो देने का आरोप
सिंडिकेट पर डुप्लीकेट होलोग्राम के साथ बेहिसाब घरेलू शराब बेचने और अपने करीबी कंपनियों को अवैध रूप से विदेशी शराब की आपूर्ति आवंटित करने का आरोप है। दस्तावेज के अनुसार, सिंडिकेट ने ऐसी फर्मों से करोड़ों रुपये का अवैध कमीशन प्राप्त किया। एफआईआर में कहा गया है कि टुटेजा और उसके सिंडिकेट की झारखंड में अवैध शराब का कारोबार चलाने की योजना थी। योजना के तहत ढेबर और त्रिपाठी ने जनवरी 2022 में झारखंड के तत्कालीन आबकारी सचिव और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2024 By दैनिक जागरण

Chhattisgarh Liquor Scam : झारखंड के आईएएस अधिकारी समेत सात के खिलाफ केस दर्ज, सरकारी खजाने को नुकसान का आरोप

CG

छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने झारखंड के एक आईएएस अधिकारी समेत सात लोगों के खिलाफ पड़ोसी राज्य की शराब नीति में बदलाव कर वहां के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

एसीबी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि झारखंड में रांची निवासी विकास कुमार की शिकायत के आधार पर 7 सितंबर को रायपुर में दर्ज एफआईआर में छत्तीसगढ़ के एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी का भी नाम है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, व्यवसायी अनवर ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक अरुणपति त्रिपाठी, आईएएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास और अरविंद सिंह (सभी छत्तीसगढ़ के), झारखंड के पूर्व आबकारी सचिव विनय कुमार चौबे और नोएडा के व्यवसायी विधु गुप्ता शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा मेसर्स सुमित फैसिलिटीज के निदेशक, मैनपावर एजेंसियों, शराब आपूर्तिकर्ता एजेंसियों और अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

झारखंड की आबकारी नीति में संशोधन की साजिश रची
टुटेजा, ढेबर, त्रिपाठी, दास और सिंह छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में भी आरोपी हैं। इसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय और छत्तीसगढ़ की एसीबी/ईओडब्ल्यू कर रही है। कथित घोटाला छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार (2018-23) के दौरान सामने आया था। नई एफआईआर के अनुसार, टुटेजा, ढेबर, त्रिपाठी और दास ने एक सिंडिकेट बनाया तथा झारखंड के अधिकारियों के साथ मिलकर उस राज्य की आबकारी नीति में संशोधन करने की साजिश रची। उन्होंने पड़ोसी राज्य में भारतीय और विदेशी शराब की आपूर्ति के टेंडर सिंडिकेट के सदस्यों को दे दिए, जिससे धोखाधड़ी हुई और 2022 तथा 2023 के बीच झारखंड सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

chhattisgarh-liquor-scam-case_6b23ba57f788dc8fd461591ec738417fडुप्लीकेट होलोग्राम इस्तेमाल करने, अपने करीबी कंपनियों को तवज्जो देने का आरोप
सिंडिकेट पर डुप्लीकेट होलोग्राम के साथ बेहिसाब घरेलू शराब बेचने और अपने करीबी कंपनियों को अवैध रूप से विदेशी शराब की आपूर्ति आवंटित करने का आरोप है। दस्तावेज के अनुसार, सिंडिकेट ने ऐसी फर्मों से करोड़ों रुपये का अवैध कमीशन प्राप्त किया। एफआईआर में कहा गया है कि टुटेजा और उसके सिंडिकेट की झारखंड में अवैध शराब का कारोबार चलाने की योजना थी। योजना के तहत ढेबर और त्रिपाठी ने जनवरी 2022 में झारखंड के तत्कालीन आबकारी सचिव और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-liquor-scam-case-registered-against-seven-including-jharkhand-ias/article-240

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.