छत्तीसगढ़ मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन | 21 अप्रैल 2025

Raipur, CG

कांग्रेस का आज सीएम निवास घेराव, लचर कानून व्यवस्था पर विरोध

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पार्टी ने यह विरोध प्रदर्शन तय किया है। इस आंदोलन की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे। सुबह 11 बजे से नगर निगम व्हाइट हाउस के सामने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्र होंगे।

 "संविधान बचाओ अभियान" कल से पूरे प्रदेश में शुरू

कांग्रेस कल से प्रदेशभर में “संविधान बचाओ अभियान” की शुरुआत कर रही है, जो 30 मई तक चलेगा। इसके तहत चरणबद्ध ढंग से रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन होगा:

  • 25-30 अप्रैल: राज्य स्तरीय रैलियां

  • 3-10 मई: जिला स्तरीय सभाएं

  • 11-17 मई: विधानसभा स्तरीय संवाद

  • 20-30 मई: घर-घर संपर्क अभियान

आज इस अभियान की रूपरेखा तय करने हेतु प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी।

24 अप्रैल से शुरू होंगे अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र

राज्य सरकार 24 अप्रैल से अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्रों की शुरुआत करने जा रही है। कुल 1,460 ग्राम पंचायतों में खुलने वाले ये केंद्र ग्रामीणों को एक ही स्थान पर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इस डिजिटल पहल से ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

भाजपा का वक्फ जनजागरण अभियान 25 अप्रैल से

भाजपा 25 अप्रैल से वक्फ कानून में संशोधन के मुद्दे पर जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत मुस्लिम समाज को वक्फ कानून के लाभों से अवगत कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इस अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा को सौंपी गई है।

सीरतुन्नबी चुनाव: मोहम्मद सोहेल सेठी निर्वाचित

रायपुर में सीरतुन्नबी फाउंडर मेंबर्स संचालन कमेटी के चुनाव में मोहम्मद सोहेल सेठी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।

  • सोहेल सेठी: 749 मत

  • शेख रसूल दादाभाई: 160 मत

  • शेख जमील शोबी: 20 मत

मुख्य चुनाव अधिकारी इकबाल शरीफ ने विजेता की घोषणा करते हुए प्रमाणपत्र सौंपा।

 मौसम का हाल: पारा चढ़ा, गर्मी से राहत नहीं

राज्य में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।

  • बिलासपुर: सबसे गर्म, पारा 43°C

  • अंबिकापुर: सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान 23.4°C

  • अगले 48 घंटों में तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी संभव।

  • कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना।

रायपुर आज: समर कैंप और भागवत कथा

🔸 समर कैंप

  • नंदनवन जू एंड सफारी, नवा रायपुर द्वारा 11-18 वर्ष के बच्चों के लिए समर कैंप

  • संत ज्ञानेश्वर विद्यालय, महाराष्ट्र मंडल, सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक

🔸 भागवत कथा

  • विष्णु मंगलम् भवन, विप्र नगर, रायपुरा

  • सुबह 7 से 11:30: पूजन और मंत्र जाप

  • शाम 4 से 7 बजे: कथा वाचन (आचार्य झम्मन प्रसाद शास्त्री)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन | 21 अप्रैल 2025

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पार्टी ने यह विरोध प्रदर्शन तय किया है। इस आंदोलन की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे। सुबह 11 बजे से नगर निगम व्हाइट हाउस के सामने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्र होंगे।

 "संविधान बचाओ अभियान" कल से पूरे प्रदेश में शुरू

कांग्रेस कल से प्रदेशभर में “संविधान बचाओ अभियान” की शुरुआत कर रही है, जो 30 मई तक चलेगा। इसके तहत चरणबद्ध ढंग से रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन होगा:

  • 25-30 अप्रैल: राज्य स्तरीय रैलियां

  • 3-10 मई: जिला स्तरीय सभाएं

  • 11-17 मई: विधानसभा स्तरीय संवाद

  • 20-30 मई: घर-घर संपर्क अभियान

आज इस अभियान की रूपरेखा तय करने हेतु प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी।

24 अप्रैल से शुरू होंगे अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र

राज्य सरकार 24 अप्रैल से अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्रों की शुरुआत करने जा रही है। कुल 1,460 ग्राम पंचायतों में खुलने वाले ये केंद्र ग्रामीणों को एक ही स्थान पर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इस डिजिटल पहल से ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

भाजपा का वक्फ जनजागरण अभियान 25 अप्रैल से

भाजपा 25 अप्रैल से वक्फ कानून में संशोधन के मुद्दे पर जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत मुस्लिम समाज को वक्फ कानून के लाभों से अवगत कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इस अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा को सौंपी गई है।

सीरतुन्नबी चुनाव: मोहम्मद सोहेल सेठी निर्वाचित

रायपुर में सीरतुन्नबी फाउंडर मेंबर्स संचालन कमेटी के चुनाव में मोहम्मद सोहेल सेठी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।

  • सोहेल सेठी: 749 मत

  • शेख रसूल दादाभाई: 160 मत

  • शेख जमील शोबी: 20 मत

मुख्य चुनाव अधिकारी इकबाल शरीफ ने विजेता की घोषणा करते हुए प्रमाणपत्र सौंपा।

 मौसम का हाल: पारा चढ़ा, गर्मी से राहत नहीं

राज्य में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।

  • बिलासपुर: सबसे गर्म, पारा 43°C

  • अंबिकापुर: सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान 23.4°C

  • अगले 48 घंटों में तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी संभव।

  • कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना।

रायपुर आज: समर कैंप और भागवत कथा

🔸 समर कैंप

  • नंदनवन जू एंड सफारी, नवा रायपुर द्वारा 11-18 वर्ष के बच्चों के लिए समर कैंप

  • संत ज्ञानेश्वर विद्यालय, महाराष्ट्र मंडल, सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक

🔸 भागवत कथा

  • विष्णु मंगलम् भवन, विप्र नगर, रायपुरा

  • सुबह 7 से 11:30: पूजन और मंत्र जाप

  • शाम 4 से 7 बजे: कथा वाचन (आचार्य झम्मन प्रसाद शास्त्री)

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-morning-news-bulletin-21-april-2025/article-18184

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.