- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ की सुबह बड़ी खबरों के साथ
छत्तीसगढ़ की सुबह बड़ी खबरों के साथ
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसलों और खेल उपलब्धियों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे नुआपाड़ा पहुंचने और दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक सभा में भाग लेने का है। इसके बाद वे दोपहर 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड लौट आएंगे।
IAS-IPS अधिकारियों को मिला बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) के IAS और IPS अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर 1 जुलाई 2025 से 55% से बढ़ाकर 58% महंगाई भत्ते की स्वीकृति प्रदान की है। यह फैसला केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के ज्ञापन दिनांक 6 अक्टूबर 2025 के अनुरूप लिया गया है।
20 नवंबर को आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 20 नवंबर को अंबिकापुर दौरे पर रहेंगी। वे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन में शामिल होंगी। कार्यक्रम 19-20 नवंबर को आयोजित होगा, जिसमें जनजातीय समाज की परंपराओं और योगदान का प्रदर्शन किया जाएगा।
बिहार चुनाव प्रचार में जुटे छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता
छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक और मंत्री इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देश पर नेताओं की टीम स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रचार अभियान चला रही है।
धमतरी में आज से बाक्स क्रिकेट स्पर्धा का आगाज
नगर पालिक निगम धमतरी की ओर से युवाओं में खेल भावना बढ़ाने हेतु बाक्स क्रिकेट स्पर्धा की शुरुआत आज शाम 7 बजे एकलव्य खेल परिसर में होगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, एकजुटता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
आज के प्रमुख आयोजन
-
पंचानहिका महोत्सव व अंजनशलाका प्रतिष्ठा – श्रीपार्श्व पद्मावती सच्चियाय मंदिर, टैगोर नगर (सुबह 8 बजे)
-
संत नामदेव वर्सी महोत्सव – संत बाबा नामदेव धाम, तेलीबांधा (सुबह 11 बजे)
-
धरना-प्रदर्शन (सर्व अग्रवाल समाज) – अग्रसेन चौक, भैंसथान (सुबह 10:30 बजे)
-
योग क्लास (सत्यदर्शन योगाश्रम) – सिविल लाइन, शाम 5 से 6 बजे
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए