छत्तीसगढ़ खबरें: सीएम साय का दिल्ली दौरा, महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस का “वोट चोर, गद्दी छोड़” आंदोलन

RAIPUR, CG

दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 8:30 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे। यहां वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। बस्तर बाढ़ राहत, नक्सलवाद की स्थिति और जापान-दक्षिण कोरिया निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है।

भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव
कांग्रेस नेताओं द्वारा पीएम मोदी और उनकी माता के खिलाफ दिए गए अपशब्दों के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा राजधानी रायपुर में रैली और कांग्रेस भवन का घेराव करेगी। बीटीआई मैदान से रैली की शुरुआत होगी।

कांग्रेस का आंदोलन: “वोट चोर, गद्दी छोड़”
चुनाव सूची में धांधली और गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस 3 सितंबर को राजीव भवन में रणनीति बनाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी शामिल होंगे। आंदोलन की समीक्षा और नई रैलियों पर फैसला होगा।

उद्योग विभाग समीक्षा
मंत्री लखनलाल देवांगन आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में उद्योग विभाग की समीक्षा करेंगे। निवेशकों के प्रस्तावों और विभागीय कार्यों पर चर्चा होगी।

यातायात महासंघ की बैठक
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की बैठक आज दोपहर 1 बजे मैग्नेटो मॉल के पीछे होगी। बस संचालक अपनी समस्याओं को नए परिवहन मंत्री के समक्ष रखने की तैयारी करेंगे।

वन खेलकूद चयन प्रतियोगिता
28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया आज और कल कोटा के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में होगी। चयनित खिलाड़ियों को उत्तराखंड भेजा जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ खबरें: सीएम साय का दिल्ली दौरा, महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस का “वोट चोर, गद्दी छोड़” आंदोलन

RAIPUR, CG

दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 8:30 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे। यहां वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। बस्तर बाढ़ राहत, नक्सलवाद की स्थिति और जापान-दक्षिण कोरिया निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है।

भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव
कांग्रेस नेताओं द्वारा पीएम मोदी और उनकी माता के खिलाफ दिए गए अपशब्दों के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा राजधानी रायपुर में रैली और कांग्रेस भवन का घेराव करेगी। बीटीआई मैदान से रैली की शुरुआत होगी।

कांग्रेस का आंदोलन: “वोट चोर, गद्दी छोड़”
चुनाव सूची में धांधली और गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस 3 सितंबर को राजीव भवन में रणनीति बनाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी शामिल होंगे। आंदोलन की समीक्षा और नई रैलियों पर फैसला होगा।

उद्योग विभाग समीक्षा
मंत्री लखनलाल देवांगन आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में उद्योग विभाग की समीक्षा करेंगे। निवेशकों के प्रस्तावों और विभागीय कार्यों पर चर्चा होगी।

यातायात महासंघ की बैठक
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की बैठक आज दोपहर 1 बजे मैग्नेटो मॉल के पीछे होगी। बस संचालक अपनी समस्याओं को नए परिवहन मंत्री के समक्ष रखने की तैयारी करेंगे।

वन खेलकूद चयन प्रतियोगिता
28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया आज और कल कोटा के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में होगी। चयनित खिलाड़ियों को उत्तराखंड भेजा जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-news-cm-sais-visit-to-delhi-mahila-morchas-congress/article-32155

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.