छत्तीसगढ़ खबरें: राज्यपाल जीपीएम दौरे पर, सीएम जाएंगे बालोद, एनएसयूआई करेगी गृह मंत्री निवास का घेराव

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ में आज कई अहम घटनाक्रम और कार्यक्रम होने जा रहे हैं। राज्यपाल रमेन डेका आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे बैकुंठपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे विश्राम गृह गौरेला पहुंचेंगे। दोपहर में भोजन के बाद वे 3:30 बजे कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत वे सड़क मार्ग से रायपुर लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह मंत्रालय में बैठक करने के बाद 2:35 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड से हेलिकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के बड़े जुंगेरा गांव के लिए रवाना होंगे। वहां वे मां कौशल्या धाम में आयोजित रामकृष्ण दास महात्यागी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे और शाम तक रायपुर लौट आएंगे।

रायपुर में एनएसयूआई आज गृह मंत्री निवास का घेराव करेगी। छात्र नेताओं पर दर्ज फर्जी FIR, बढ़ते अपराध और नशाखोरी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जाएगा। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी भी रायपुर पहुंचेंगे। यह रैली कांग्रेस भवन से गांधी मैदान, ओसीएम चौक होते हुए गृह मंत्री निवास तक जाएगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सहयोग केंद्र का दूसरा दिन है। इस दौरान मंत्री गजेंद्र यादव कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। पहले दिन मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याओं पर चर्चा की थी। सहयोग केंद्र से कार्यकर्ताओं को सीधे मंत्रियों तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।

बस्तर दशहरा लोकोत्सव आज अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर रहा है। आज मां दंतेश्वरी और मां मावली की डोली की विदाई रस्म संपन्न होगी। लालबाग मैदान में इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन लाइव प्रस्तुति देंगे। बस्तर राजघराने के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि देवी की विदाई के बाद देवी दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगी और संगीत कार्यक्रम से शाम का माहौल भक्तिमय बनेगा।

दुर्ग जिले में आज रोजगार की बड़ी पहल के रूप में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा। कुल 1022 पदों पर भर्ती की जाएगी। 8वीं पास से लेकर स्नातक और प्रोफेशनल डिग्रीधारी अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 से 25,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, निवास और जाति प्रमाणपत्र लेकर उपस्थित होना होगा।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • शरदोत्सव – सकल दिगंबर जैन समाज, विधानसभा परिसर जीरो पॉइंट, दोपहर 12:15 बजे।
  • ऑडिशन – एआर इवेंट्स व ब्रॉड इवेंट्स, अम्बुजा मॉल, दोपहर 2 बजे।
  • करम परब – छत्तीसगढ़ उराँव (सरना) आदिवासी विकास परिषद, गोंडवाना भवन टिकरापारा, सुबह 8 बजे।
  • औषधियुक्त खीर वितरण – माँ गायत्री शक्तिपीठ, समता कॉलोनी, सुबह 7 बजे।
  • हेलमेट जागरूकता अभियान – लायंस क्लब रायपुर कैपिटल, दुर्गा विद्यालय, दोपहर 12 बजे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Oct 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ खबरें: राज्यपाल जीपीएम दौरे पर, सीएम जाएंगे बालोद, एनएसयूआई करेगी गृह मंत्री निवास का घेराव

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ में आज कई अहम घटनाक्रम और कार्यक्रम होने जा रहे हैं। राज्यपाल रमेन डेका आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे बैकुंठपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे विश्राम गृह गौरेला पहुंचेंगे। दोपहर में भोजन के बाद वे 3:30 बजे कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत वे सड़क मार्ग से रायपुर लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह मंत्रालय में बैठक करने के बाद 2:35 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड से हेलिकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के बड़े जुंगेरा गांव के लिए रवाना होंगे। वहां वे मां कौशल्या धाम में आयोजित रामकृष्ण दास महात्यागी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे और शाम तक रायपुर लौट आएंगे।

रायपुर में एनएसयूआई आज गृह मंत्री निवास का घेराव करेगी। छात्र नेताओं पर दर्ज फर्जी FIR, बढ़ते अपराध और नशाखोरी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जाएगा। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी भी रायपुर पहुंचेंगे। यह रैली कांग्रेस भवन से गांधी मैदान, ओसीएम चौक होते हुए गृह मंत्री निवास तक जाएगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सहयोग केंद्र का दूसरा दिन है। इस दौरान मंत्री गजेंद्र यादव कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। पहले दिन मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याओं पर चर्चा की थी। सहयोग केंद्र से कार्यकर्ताओं को सीधे मंत्रियों तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।

बस्तर दशहरा लोकोत्सव आज अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर रहा है। आज मां दंतेश्वरी और मां मावली की डोली की विदाई रस्म संपन्न होगी। लालबाग मैदान में इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन लाइव प्रस्तुति देंगे। बस्तर राजघराने के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि देवी की विदाई के बाद देवी दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगी और संगीत कार्यक्रम से शाम का माहौल भक्तिमय बनेगा।

दुर्ग जिले में आज रोजगार की बड़ी पहल के रूप में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा। कुल 1022 पदों पर भर्ती की जाएगी। 8वीं पास से लेकर स्नातक और प्रोफेशनल डिग्रीधारी अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 से 25,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, निवास और जाति प्रमाणपत्र लेकर उपस्थित होना होगा।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • शरदोत्सव – सकल दिगंबर जैन समाज, विधानसभा परिसर जीरो पॉइंट, दोपहर 12:15 बजे।
  • ऑडिशन – एआर इवेंट्स व ब्रॉड इवेंट्स, अम्बुजा मॉल, दोपहर 2 बजे।
  • करम परब – छत्तीसगढ़ उराँव (सरना) आदिवासी विकास परिषद, गोंडवाना भवन टिकरापारा, सुबह 8 बजे।
  • औषधियुक्त खीर वितरण – माँ गायत्री शक्तिपीठ, समता कॉलोनी, सुबह 7 बजे।
  • हेलमेट जागरूकता अभियान – लायंस क्लब रायपुर कैपिटल, दुर्गा विद्यालय, दोपहर 12 बजे।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-news-cm-will-go-to-governor-gpm-tour-balod/article-34933

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.