छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: रविवार को अंतिम चरण के लिए होगा मतदान, 50 विकास खंडों में क्या है तैयारी? यहां जानें

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में 50 विकास खंडों में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान रविवार को होगा. शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में आठ मतदान केंद्रों के कर्मियों को हवाई मार्ग से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है.

एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बताया कि 26,37,306 पुरुष, 26,91,000 महिलाएं और 65 थर्ड जेंडर श्रेणी के मतदाताओं सहित 53,28,371 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं. 

राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त अजय सिंह ने बताया, "30,990 वार्ड पंच, 3,802 सरपंच, 1,122 जनपद पंचायत सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान की सभी तैयारियां कर ली गई हैं." उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच 50 विकास खंडों में 11,430 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि मतदान दल अपने-अपने गंतव्यों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं.

पार्टी लाइन पर नहीं होते पंचायत चुनाव

अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण के लिए 25 फरवरी को सारणीकरण और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ में पंचायत या स्थानीय स्वशासन के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं- ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला). पंचायत चुनाव पार्टी लाइन पर नहीं होते हैं. तीसरे चरण में वार्ड पंच के लिए 76,199 उम्मीदवार, सरपंच के लिए 17,191, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 4,659 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 839 उम्मीदवार मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि नक्सली खतरे के मद्देनजर बस्तर संभाग के सात जिलों में सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य जगहों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। पुलिस के अनुसार बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, जबकि गश्त बढ़ा दी गई है.

यहां हुआ हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल

बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में छह और नारायणपुर जिले में दो मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को उतारने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि मतदान के बाद उन्हें वापस ले जाया जाएगा. मतदान के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है. एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी.

कितने चरण में हुआ मतदान 

17 फरवरी को पहले चरण के मतदान में 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव हुए थे, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था. दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को हुआ था, जिसमें 26,988 वार्ड पंच, 3,774 सरपंच, 899 जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के 138 पदों पर चुनाव हुए थे, जिसमें 81.22 प्रतिशत मतदान हुआ था.

पहले चरण के लिए 19 फरवरी को वार्ड पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के पदों के लिए सारणीकरण और चुनाव परिणाम तथा शनिवार को दूसरे चरण के लिए मतगणना की घोषणा की गई थी. इसी तरह जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्यों के लिए पहले चरण का सारणीकरण और परिणाम 20 फरवरी को घोषित किए गए थे. दूसरे चरण के मतदान के परिणाम रविवार को आएंगे.

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव में 433 जिला पंचायत सदस्य, 2973 जनपद पंचायत सदस्य, 11,671 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 1,60,161 पंच के पदों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं. "68 पंच पदों और एक सरपंच पद के लिए सभी नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए. कुल 74,310 पंच, 448 सरपंच, 41 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं क्योंकि कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं था." उन्होंने कहा, "85,188 पंच, 11,181 सरपंच, 2,932 जनपद पंचायत सदस्य और 432 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं." छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए शहरी निकाय चुनावों में, जिसके परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए गए थे, भाजपा ने अधिकांश नागरिक निकायों पर कब्जा कर लिया और सभी दस नगर निगमों में महापौर के पद जीते. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-panchayat-elections-will-be-held-for-the-final-phase/article-11269

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.