- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा ओलंपिक स्तर का प्रशिक्षण, जल्द आएगी IOA की टीम
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा ओलंपिक स्तर का प्रशिक्षण, जल्द आएगी IOA की टीम
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से दिल्ली में मुलाकात की.
छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सीएम विष्णुदेव साय भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से मुलाकात की. दोनों के बीच चर्चा में छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए राज्य की तैयारियां प्रमुख मुद्दा रहा.
सीएम साय ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है.
IOA का विशेषज्ञ दल देगा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण: सीएम साय से चर्चा करते हुए पीटी उषा ने खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का विशेष प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ भेजने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस दल में अलग अलग खेलों के अनुभवी कोच और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो स्थानीय खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षित करेंगे. जिससे खिलाड़ियों को खेल तकनीकों को निखारने में मदद मिलेगी.
पीटी उषा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. उन्हें सही मार्गदर्शन और संसाधन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं. उषा ने छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना की और इसे भारत के खेल प्रोत्साहन मॉडल के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बताया.
बस्तर ओलंपिक 2024: सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विशेष खेल आयोजित किए जा रहे हैं. हाल ही में आयोजित बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना था.
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन: 2 मार्च 2025 को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 5000 से ज्यादा युवा प्रतिभागी शामिल होंगे. राथन को तीन श्रेणियों – 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर में आयोजित किया जा रहा है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए