छत्तीसगढ़ आज: सीएम की मैराथन बैठकें, ‘हर घर तिरंगा’ पर भाजपा की रणनीति, सफाई कर्मियों का सम्मान और बस्तर में स्वास्थ्य समीक्षा

RAIPUR, CG

मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों में हलचल रहने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में मैराथन बैठकें लेंगे, वहीं भाजपा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर अहम बैठक करेगी। नगर निगम सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करेगा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर रवाना होंगे। पढ़िए दिनभर की प्रमुख गतिविधियां:

CM साय का व्यस्त शेड्यूल: मंत्रालय में एक के बाद एक बैठकें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन पहुंचकर दिनभर समीक्षा बैठकों में व्यस्त रहेंगे:

  • 12.15 बजे – विभिन्न विभागों की समग्र समीक्षा

  • 2 बजे – वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

  • 3 बजे – कौशल विकास विभाग

  • 4 बजे – राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड

  • 5 बजे – अन्य कार्यालयीन कार्य

BJP की बैठक: 'हर घर तिरंगा' अभियान की रणनीति

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक 15 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान' की तैयारियों को लेकर होगी। बैठक में शामिल होंगे:

  • प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

  • क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल

  • प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय

  • प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव

सफाई कर्मियों का होगा सम्मान, रायपुर निगम की पहल

रायपुर नगर निगम आज सुबह 11 बजे, जोन-2 कार्यालय परिसर में सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों को सम्मानित करेगा। कार्यक्रम में 7 वार्डों के करीब 300 सफाईकर्मी शामिल होंगे। यह सम्मान समारोह शहर को 7 स्टार गार्बेज फ्री सिटी और स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में चौथा स्थान मिलने की उपलब्धि पर आधारित है। प्रमुख अतिथि:

  • महापौर मीनल चौबे

  • आयुक्त विश्वदीप

  • सभापति सूर्यकांत राठौर समेत अन्य पार्षद

युक्तियुक्तकरण अभ्यावेदन की सुनवाई

शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण आदेशों के खिलाफ प्राप्त अभ्यावेदनों पर आज से सुनवाई शुरू हो रही है। सुनवाई की अध्यक्षता संभागायुक्त रायपुर करेंगे। पहले दिन गरियाबंद जिले के प्रकरणों की सुनवाई होगी। आगामी तिथियां:

  • 12 अगस्त – धमतरी

  • 19 अगस्त – महासमुंद

  • 22 व 23 अगस्त – गरियाबंद

  • 29 व 30 अगस्त – रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री का बस्तर दौरा

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज से तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ बीजापुर और सुकमा के सुदूर गांवों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करेंगे। दौरे की प्रमुख गतिविधियां:

  • जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण

  • स्वशासी समिति की बैठक

  • मलेरिया मुक्त अभियान की समीक्षा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ आज: सीएम की मैराथन बैठकें, ‘हर घर तिरंगा’ पर भाजपा की रणनीति, सफाई कर्मियों का सम्मान और बस्तर में स्वास्थ्य समीक्षा

RAIPUR, CG

मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों में हलचल रहने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में मैराथन बैठकें लेंगे, वहीं भाजपा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर अहम बैठक करेगी। नगर निगम सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करेगा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर रवाना होंगे। पढ़िए दिनभर की प्रमुख गतिविधियां:

CM साय का व्यस्त शेड्यूल: मंत्रालय में एक के बाद एक बैठकें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन पहुंचकर दिनभर समीक्षा बैठकों में व्यस्त रहेंगे:

  • 12.15 बजे – विभिन्न विभागों की समग्र समीक्षा

  • 2 बजे – वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

  • 3 बजे – कौशल विकास विभाग

  • 4 बजे – राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड

  • 5 बजे – अन्य कार्यालयीन कार्य

BJP की बैठक: 'हर घर तिरंगा' अभियान की रणनीति

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक 15 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान' की तैयारियों को लेकर होगी। बैठक में शामिल होंगे:

  • प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

  • क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल

  • प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय

  • प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव

सफाई कर्मियों का होगा सम्मान, रायपुर निगम की पहल

रायपुर नगर निगम आज सुबह 11 बजे, जोन-2 कार्यालय परिसर में सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों को सम्मानित करेगा। कार्यक्रम में 7 वार्डों के करीब 300 सफाईकर्मी शामिल होंगे। यह सम्मान समारोह शहर को 7 स्टार गार्बेज फ्री सिटी और स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में चौथा स्थान मिलने की उपलब्धि पर आधारित है। प्रमुख अतिथि:

  • महापौर मीनल चौबे

  • आयुक्त विश्वदीप

  • सभापति सूर्यकांत राठौर समेत अन्य पार्षद

युक्तियुक्तकरण अभ्यावेदन की सुनवाई

शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण आदेशों के खिलाफ प्राप्त अभ्यावेदनों पर आज से सुनवाई शुरू हो रही है। सुनवाई की अध्यक्षता संभागायुक्त रायपुर करेंगे। पहले दिन गरियाबंद जिले के प्रकरणों की सुनवाई होगी। आगामी तिथियां:

  • 12 अगस्त – धमतरी

  • 19 अगस्त – महासमुंद

  • 22 व 23 अगस्त – गरियाबंद

  • 29 व 30 अगस्त – रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री का बस्तर दौरा

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज से तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ बीजापुर और सुकमा के सुदूर गांवों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करेंगे। दौरे की प्रमुख गतिविधियां:

  • जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण

  • स्वशासी समिति की बैठक

  • मलेरिया मुक्त अभियान की समीक्षा

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-today-cms-marathon-meetings-every-house-tricolor/article-29846

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.