- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ : आज की प्रमुख खबरें
छत्तीसगढ़ : आज की प्रमुख खबरें
Raipur, CG
आयुष्मान भारत योजना में सबसे अधिक फ्रॉड क्लेम छत्तीसगढ़ में
रायपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में देशभर में सबसे अधिक फर्जी क्लेम छत्तीसगढ़ से पाए गए हैं। ऐसे अस्पतालों की संख्या में भी राज्य का स्थान चौथा है। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने वर्कशॉप में कहा कि गलत क्लेम से भुगतान में देरी होती है और ईमानदारी से काम करने वाले अस्पताल भी प्रभावित होते हैं।
हार्टफुलनेस संस्थान का सीएम को न्यौता
रायपुर। हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर त्रिलोचन चावला ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें हैदराबाद स्थित मुख्यालय आने का आमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान प्रमुख ‘दाजी’ की लिखी पुस्तक भी भेंट की।
भूपेश बघेल का हमला : “अश्लीलता और नशा ही भाजपा का सुशासन”
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और अश्लीलता व नशे का कारोबार बढ़ा है। उन्होंने धान खरीदी, खाद संकट और बिजली कटौती को लेकर भी सरकार को घेरा।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा की शिकायत
रायपुर। गंभीर आरोपों के बाद भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर लगाए गए बलात्कार के आरोप बेबुनियाद हैं और राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए