छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में 18 जनवरी के बाद नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है.

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है. चुनाव तैयारी की समीक्षा को लेकर आज छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक मौजूद रहेंगे. बैठक में सभी जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के अलावा डीआईजी, एसएसपी और कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग में शामिल होंगे.

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द: राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बैठक कर चुनावी तैयारी की समीक्षा करेगा. विधि व्यवस्था को लेकर भी मजबूत रणनीति बनाने पर चर्चा होगी. आपको बता दें कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है कि जल्द ही राज्य में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा.

18 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग सभी चुनावी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. इसी के तहत 18 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी. माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में सभी जिला कलेक्टर से इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि अंतिम मतदाता सूची की समीक्षा कर इसे कल यानी 18 जनवरी को प्रकाशित कर दिया जाए.

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता जल्द: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारी के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि राज्य में कभी भी आचार संहिता लगाई जा सकती है. निर्वाचन आयोज के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाली समीक्षा बैठक के बाद पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लगाई जा सकती है.

खत्म हो चुके हैं सभी नगरीय निकाय के कार्यकाल: राज्य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. लेकिन चुनाव पिछले चुनाव से तय तारीख से आगे बढ़ गया है. यही वजह है कि सभी नगरीय निकाय और पंचायतों में कार्यकाल की समय सीमा खत्म हो चुकी है. नगरीय निकाय में मेयर का कार्यकाल समाप्त हो गया हैं उनकी जगह पर प्रशासक कम कर रहे हैं. जिले के कलेक्टर को ही सरकार ने प्रशासक की जिम्मेदारी दी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है. चुनाव तैयारी की समीक्षा को लेकर आज छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक मौजूद रहेंगे. बैठक में सभी जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के अलावा डीआईजी, एसएसपी और कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग में शामिल होंगे.

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द: राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बैठक कर चुनावी तैयारी की समीक्षा करेगा. विधि व्यवस्था को लेकर भी मजबूत रणनीति बनाने पर चर्चा होगी. आपको बता दें कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है कि जल्द ही राज्य में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा.

18 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग सभी चुनावी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. इसी के तहत 18 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी. माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में सभी जिला कलेक्टर से इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि अंतिम मतदाता सूची की समीक्षा कर इसे कल यानी 18 जनवरी को प्रकाशित कर दिया जाए.

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता जल्द: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारी के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि राज्य में कभी भी आचार संहिता लगाई जा सकती है. निर्वाचन आयोज के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाली समीक्षा बैठक के बाद पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लगाई जा सकती है.

खत्म हो चुके हैं सभी नगरीय निकाय के कार्यकाल: राज्य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. लेकिन चुनाव पिछले चुनाव से तय तारीख से आगे बढ़ गया है. यही वजह है कि सभी नगरीय निकाय और पंचायतों में कार्यकाल की समय सीमा खत्म हो चुकी है. नगरीय निकाय में मेयर का कार्यकाल समाप्त हो गया हैं उनकी जगह पर प्रशासक कम कर रहे हैं. जिले के कलेक्टर को ही सरकार ने प्रशासक की जिम्मेदारी दी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-urban-body-and-panchayat-elections-meeting-chaired-by-the/article-7878

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.