छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 : 173 निकायों में मतदान, 33 निर्विरोध जीते, 15 को आएंगे नतीजे

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए 11 फरवरी को वोटिंग है. जिसके नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को नगरीय निकायों में मतदान होगा.इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 184 निकाय हैं. जिसमें 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका परिषद और 122 नगर पंचायत है. 184 में से 173 निकायों में 11 फरवरी को वोटिंग होनी है. इसके अलावा कई निकायों के वार्डों में उपचुनाव भी होंगे. इन चुनाव के नतीजे 15 फरवरी के दिन आएंगे.वहीं नतीजों से पहले ही कई निकायों में प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं.

बीजेपी के 20 प्रत्याशी निर्विरोध जीते : बिलासपुर, रायगढ़, कटघोरा, दुर्ग, भिलाई समेत कई शहरों में बीजेपी के 20 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. इन जगहों पर बीजेपी के ही उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था.कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नगर निगम बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और दुर्ग नगर निगम के 5 वार्ड में निर्विरोध चुनाव हुआ है. इसके अलावा नगर पालिका परिषद के चार वार्ड और नगर पंचायत के 20 वार्ड में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं. वहीं, नगर निगम भिलाई और नगर पंचायत कोंटा में उपचुनाव हो रहा है. भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 15 में चंदन यादव और नगर पंचायत कोंटा के वार्ड क्रमांक 13 में पी.विजय कुमार परिमि का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है.

बसना नगर पंचायत में निर्विरोध अध्यक्ष : नगर पंचायत बसना में डॉ खूशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई हैं. खास बात ये है कि नगर पंचायत बसना और बिलाईगढ़ के तीन-तीन वार्ड में निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं. नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 से घनश्याम कहार, वार्ड 3 से मुकेश जायसवाल और वार्ड क्रमांक 8 से सौभाग्य शरण से निर्विरोध चुनाव जीते हैं. इसी प्रकार नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 4 से आशीष साहू, वार्ड क्रमांक 11 से महेन्दर सिंह और वार्ड क्रमांक 13 से राकेश डडसेना निर्विरोध चुनाव जीतने में सफल हुए हैं.

Chhattisgarh urban body polls
173 निकायों में मतदान, 33 निर्विरोध जीते 
 
चुनाव आयोग निर्विरोध जीते प्रत्याशियों की जारी की सूची

नगर निगम: बिलासपुर से रमेश पटेल, कोरबा से नरेन्द्र कुमार देवांगन, रायगढ़ से पूनम दिबेश सोलंकी और नारायण पटेल, दुर्ग से विद्यावति सिंह.

नगर पालिका परिषद: लोरमी से धारनी पुरुषोत्तम राठौर भीखम शिवशंकर यादव, दीपका से आलोक परेडा, कटघोरा से शिवमती पटेल, सरायपाली से रोहित प्रधान, गंगाराम पटेल.

नगर पंचायत: पथरिया से मनोज कुमार पाण्डेय, मेला राम जायसवाल, नयाबाराद्वार से जितेश शर्मा, डभरा से राधा देवी टंडन, जयशंकर पटेल, प्रतापपुर से सीता पैकरा, सीतापुर से विवेक कुमार नामदेव, बगीचा से रामनिवास गुप्ता, समोदा से सत्येन्द्र चेलक, फिंगेश्वर से दीपक श्रीवास, डौंडी से माधुरी रावटे, राजेन्द्र कुमार मानकर, चिखलाकसा से राजू रावटे, बारसूर से गीता बघेल.

धमतरी में राह आसान :धमतरी नगर निगम में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया. जिसके बाद कांग्रेस ने किसी दूसरे उम्मीदवार को अपना सिंबल नहीं दिया.इस वजह से इस नगर निगम में बीजेपी की राह आसान हो गई है.

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में चुनाव : अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, बीरगांव, भिलाई, चरोदा, राजनांदगांव, रायगढ़, रायपुर, रिसाली नगर निगम है.

छत्तीसगढ़ के 49 नगर पालिका में चुनाव : अकलतरा, अमलेश्वर, अहिवारा, आरंग, कटघोरा, कुम्‍हारी, कवर्धा, कांकेर, किरंदुल, कोंडागांव, खरसिया, खैरागढ़, गरियाबंद, गोबरा नवापारा, चांपा, जशपुर, जांजगीर नैला, जामुल, डोंगरगढ़, तखतपुर, तिल्दा नेवरा, दंतेवाड़ा, दल्लीराजहरा, दीपका, नारायणपुर, पंडरिया, बैकुंठपुर, बचेली, बेमेतरा, बलरामपुर, बलौदाबाजार, बांकीमोगरा, बागबाहरा, बालोद, बीजापुर, भाटापारा, मुंगेली, मंदिर हसौद, मनेंद्रगढ़, महासमुंद, रतनपुर, लोरमी, शिवपुरचरचा, सक्ती, सुकमा, सूरजपुर, सरायपाली, सारंगढ़ है. वहीं छत्तीसगढ़ में 122 नगर पंचायत हैं.जिनमें वोटिंग होगी.

क्या है मतदाता और पोलिंग बूथ की स्थिति : नगर पालिकाओं की यदि बात करें तो आम निर्वाचन में कुल 44 लाख 74 हजार 269 मतदाता मतदान करेंगे. इनमें 22 लाख 525 पुरुष, 22 लाख 73 हजार 232 महिला और 512 अन्य मतदाता शामिल हैं. उप निर्वाचन के कुल 16,181 वोटर्स हैं. कुल मतदान केन्द्र 5,970 और उप निर्वाचन के लिए कुल 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं. नगर निगम के चुनाव EVM से और पंचायत चुनाव मतपेटी के माध्यम से होंगे. साल 2019 की तुलना में इस बार 12 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं में वृद्धि हुई है.

रायपुर नगर निगम चुनाव: रायपुर के सेजबाहर स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निगम के 70 वार्डों के लिए मतदान सामग्री का वितरण हुआ. 70 वार्डों में लगभग 1200 बूथ बनाए गए हैं. नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा.

राजनांदगांव नगर निगम चुनाव: राजनांदगांव जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 235 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया है.

कोरबा नगर निगम चुनाव : कोरबा नगर निगम में 67 वार्ड आते हैं. एक वार्ड में उद्योग मंत्री के भाई नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. 66 वार्डों के लिए 277 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं. महापौर के 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए मतदान सामग्री का वितरण शुरू हो चुका है. कोरबा नगर पालिका में 297 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : नगरीय निकाय चुनाव के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. संवेदनशील मतदान केंद्रों में पुलिस बल के साथ होमगार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही साथ जिन शहरों के वार्डों में सबसे ज्यादा वोटर्स हैं वहां पर विशेष निगरानी दल को नियुक्त किया गया है. मतदान दलों के साथ सुरक्षाकर्मियों को भी रवाना किया गया है. अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को तैनात किया गया है.ऐसे इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग टीम को भी नियुक्त किया गया है.संवेदनशील मतदान केंद्रों के 50 मीटर दूर ही पंडाल लगाकर पर्चियां बांटने की अनुमति दी गई है.

वोटिंग के लिए जरुरी दस्तावेंजों की सूची : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है. आईए जानते हैं वो कौन से दस्तावेज हैं जिन्हें दिखाकर आप भी मतदान कर सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-urban-body-elections-2025-173-173-bodies-will-result/article-9994

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.