छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025, नामांकन का आखिरी दिन

CG

नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज नामांकन करने की आखिरी तारीख है.

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आज नामांकन की अंतिम तारीख है. 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है. आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है. 31 जनवरी नाम वापसी की आखिरी तारीख है.

नगरीय निकाय के लिए आज कई दिग्गज करेंगे नामांकन: नगर पालिका निर्वाचन 2025 के लिए 28 जनवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मंगलवार होने के नाते लोग काफी विधि विधान के साथ नामांकन करेंगे. इसी क्रम में रायपुर में भाजपा से महापौर की प्रत्याशी मीनल चौबे और कांग्रेस की मेयर पद की उम्मीदवार दीप्ति दुबे नामांकन करेंगी. साथ ही रायपुर के अधिकांश वार्ड के वार्ड पार्षद उम्मीदवार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

Chhattisgarh Municipal Election
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग 

भाजपा ने इससे पहले रायपुर सहित सभी नगरी निकायों के वार्ड पार्षदों के नाम की सूची जारी कर दी है जबकि कांग्रेस ने देर रात तक लिस्ट जारी की. जिसके कारण 28 तारीख को कांग्रेस के सभी वार्ड पार्षद अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन: वहीं अब तक के नामांकन की बात करें तो 27 जनवरी तक कुल 3004 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. जिसमें महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 234, जबकि पार्षद के लिए 2770 लोगों ने अपना पर्चा भरा. 27 जनवरी तक नगर निकाय के कुल 3201 वार्डों के लिए 3004 लोगों ने नामांकन दाखिल कर दिया है.

नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है. 15 फरवरी को मतगणना होगी.

छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगम है. जिनमें से 10 नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं. ये निगम है.- रायपुर नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं. 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 निकायों में चुनाव हो रहे हैं.

नगरीय निकाय चुनाव के लिए कुल मतदाता: नगरीय निकाय चुनाव में कुल 44,74,269 मतदाता हैं, जिनमें 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिलाएं और 512 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं.

कुल मतदान केंद्र: नगरीय निकायों के लिए 5,970 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं. इनमें से 1,531 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 132 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025, नामांकन का आखिरी दिन

CG

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आज नामांकन की अंतिम तारीख है. 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है. आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है. 31 जनवरी नाम वापसी की आखिरी तारीख है.

नगरीय निकाय के लिए आज कई दिग्गज करेंगे नामांकन: नगर पालिका निर्वाचन 2025 के लिए 28 जनवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मंगलवार होने के नाते लोग काफी विधि विधान के साथ नामांकन करेंगे. इसी क्रम में रायपुर में भाजपा से महापौर की प्रत्याशी मीनल चौबे और कांग्रेस की मेयर पद की उम्मीदवार दीप्ति दुबे नामांकन करेंगी. साथ ही रायपुर के अधिकांश वार्ड के वार्ड पार्षद उम्मीदवार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

Chhattisgarh Municipal Election
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग 

भाजपा ने इससे पहले रायपुर सहित सभी नगरी निकायों के वार्ड पार्षदों के नाम की सूची जारी कर दी है जबकि कांग्रेस ने देर रात तक लिस्ट जारी की. जिसके कारण 28 तारीख को कांग्रेस के सभी वार्ड पार्षद अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन: वहीं अब तक के नामांकन की बात करें तो 27 जनवरी तक कुल 3004 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. जिसमें महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 234, जबकि पार्षद के लिए 2770 लोगों ने अपना पर्चा भरा. 27 जनवरी तक नगर निकाय के कुल 3201 वार्डों के लिए 3004 लोगों ने नामांकन दाखिल कर दिया है.

नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है. 15 फरवरी को मतगणना होगी.

छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगम है. जिनमें से 10 नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं. ये निगम है.- रायपुर नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं. 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 निकायों में चुनाव हो रहे हैं.

नगरीय निकाय चुनाव के लिए कुल मतदाता: नगरीय निकाय चुनाव में कुल 44,74,269 मतदाता हैं, जिनमें 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिलाएं और 512 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं.

कुल मतदान केंद्र: नगरीय निकायों के लिए 5,970 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं. इनमें से 1,531 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 132 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-urban-body-elections-2025-last-day-of-nomination/article-8740

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.