छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025, पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Rajnandganv, CG'

पुलिस ने शहरों में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से मतदान करने की अपील की है.

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. आज शहरों के विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से मतदान की अपील की गई.

राजनांदगांव में फ्लैग मार्च: राजनांदगांव में महावीर चौक से विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया. राजनांदगांव जिला प्रशासन ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की है. एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि राजनांदगांव में जिले भर में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 1250 से अधिक बल तैनात रहेगा. राजनांदगांव जिले में 17 से ज्यादा पार्टी पेट्रोलिंग करेगी. अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे एमसीपी लगाकर जवानों के द्वारा निगरानी की जाएगी. राजनांदगांव में 235 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के सभी 5 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा. नगर पालिक निगम राजनांदगांव में महापौर के 1 पद और वार्ड पार्षद के 51 पदों के लिए निर्वाचन होगा. वहीं नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के अध्यक्ष के 1 पद और वार्ड पार्षद के 24 पद, नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया और लालबहादुर नगर अंतर्गत अध्यक्ष के 1-1 पद और वार्ड पार्षद के 15-15 पदों के लिए चुनाव हो रहा है.

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के तहत 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगरीय निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में हो रहे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में होंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025, पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Rajnandganv, CG'

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. आज शहरों के विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से मतदान की अपील की गई.

राजनांदगांव में फ्लैग मार्च: राजनांदगांव में महावीर चौक से विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया. राजनांदगांव जिला प्रशासन ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की है. एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि राजनांदगांव में जिले भर में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 1250 से अधिक बल तैनात रहेगा. राजनांदगांव जिले में 17 से ज्यादा पार्टी पेट्रोलिंग करेगी. अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे एमसीपी लगाकर जवानों के द्वारा निगरानी की जाएगी. राजनांदगांव में 235 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के सभी 5 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा. नगर पालिक निगम राजनांदगांव में महापौर के 1 पद और वार्ड पार्षद के 51 पदों के लिए निर्वाचन होगा. वहीं नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के अध्यक्ष के 1 पद और वार्ड पार्षद के 24 पद, नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया और लालबहादुर नगर अंतर्गत अध्यक्ष के 1-1 पद और वार्ड पार्षद के 15-15 पदों के लिए चुनाव हो रहा है.

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के तहत 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगरीय निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में हो रहे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में होंगे.
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-urban-body-elections-2025-police-took-out-a-flag/article-9959

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.